Oppo F11 Pro और Oppo F11 भारत में लॉन्च, 48 मेगापिक्सल कैमरे से हैं लैस

Oppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 मार्च 2019 11:00 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो एफ11 प्रो की कीमत 24,990 रुपये है
  • ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले है
  • Oppo F11 Pro पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है
Oppo F11 Pro को मंगलवार देर शाम भारत में लॉन्च कर दिया गया। Redmi Note 7 Pro को चुनौती देने के मकसद से उतारे गए Oppo F11 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। डिज़ाइन की बात करें तो ओप्पो के इस फोन में आगे की तरफ सिर्फ स्क्रीन है। हैंडसेट पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है। पिछले हिस्से पर ट्रिपल कलर ग्रेडिएंट है। कंपनी का कहना है कि यह फोन कम रोशनी में बेहतर फोटोग्राफी के लिए जाना जाएगा। इसके लिए हैंडसेट सुपर नाइट मोड से लैस है जो बहुत हद तक गूगल के नाइट साइट फीचर जैसा है। लॉन्च इवेंट में कपनी ने Oppo F11 से भी पर्दा उठाया। जिसके स्पेसिफिकेशन ओप्पो एफ11 प्रो वाले ही हैं। लेकिन इसमें पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं है। ओप्पो एफ11 में वाटरड्रॉप नॉच है। यह फोन रैम, स्टोरेज और बैक पैनल डिज़ाइन के मामले में भी प्रो वेरिएंट से अलग है।
 

Oppo F11 Pro की भारत मे कीमत

Oppo F11 Pro को भारत में 24,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम फोन के एक मात्र 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। फोन को ऑरोरा ग्रीन और थंडर ब्लैक रंग में पेश किया गया है। बिक्री 15 मार्च से शुरू होगी। Oppo F11 Pro को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, पेटीएम मॉल और स्नैपडील पर बेचा जाएगा। इसके अलावा हैंडसेट चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ओप्पो एफ11 प्रो की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू हो चुकी है। लॉन्च ऑफर की बात करें तो ओप्पो अपने इस फोन को खरीदने के लिए एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक देगी। 3,400 रुपये का पेटीएम कैशबैक पाया जा सकता है। जियो की ओर से 3,900 रुपये का फायदा मिलेगा।
Advertisement
 

Oppo F11 की भारत में कीमत

दूसरी तरफ, ओप्पो एफ11 को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन फ्लोराइट पर्पल और मार्बल ग्रीन रंग में उपलब्ध होगा। कंपनी ने फिलहाल इस फोन की उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया है।
 

Oppo F11 Pro स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले है। यह 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो से लैस है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी है जो VOOC Flash Charge 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में माइक्रो-यूएसबी पोर्ट है। पिछले हिस्से पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित कलरओेएस 6.0 पर चलेगा।

पिछले हिस्से पर डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर काम करेगा। फ्रंट पैनल पर एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Oppo F11 Pro के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, मार्केट में Oppo F11 Pro की भिड़ंत Redmi Note 7 Pro से होगी। रेडमी का यह हैंडसेट भी 48 मेगापिक्सल के सेंसर के साथ आता है। यह फोन 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर और 6 जीबी तक रैम से लैस है।
 
 

Oppo F11 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ11 के ज़्यादातर स्पेसिफिकेशन Oppo F11 Pro वाले ही हैं। लेकिन इसमें प्रो वेरिएंट की तरह पॉप-अप सेल्फी कैमरा नहीं है। इसकी जगह वाटरड्रॉप नॉच दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। सेंसर 16 मेगापिक्सल का ही है। यह डबल ग्रेडिएंट कलर में उपलब्ध होगा। यह 4,020 एमएएच बैटरी, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Sturdy and well built
  • Smooth performance
  • Long battery life
  • Good cameras
  • Bad
  • No 4K video recording
  • Micro-USB port
  • Hybrid dual-SIM slot
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  2. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  2. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  3. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  4. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  6. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  7. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.