Oppo A9s के स्पेसिफिकेशन लीक, चार रियर कैमरों से हो सकता है लैस

Oppo A9s में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 12 सितंबर 2019 16:22 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A9s का प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल होने का दावा
  • 8 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे से लैस हो सकता है ओप्पो ए9एस
  • भारत में लॉन्च किए गए Oppo A5 2020 से मेल खाता है ओप्पो ए9एस
Oppo अपने घरेलू मार्केट में ओप्पो ए9 के अपग्रेड को लाने की तैयारी कर रही है। इसे Oppo A9s के नाम से लाया जाएगा। इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर PCHM10 और PCHT10 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह संभवतः फोन के जल्द ही लॉन्च किए जाने की ओर इशारा है। टीना की लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में चार रियर कैमरे और ओप्पो के3 जैसा ग्रेडिएंट डिज़ाइन होगा। दावा किया गया है कि ओप्पो ए9एस में 6.5 इंच का डिस्प्ले और 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

टीना पर ओप्पो ए9एस के दो अलग-अलग मॉडल PCHM10 और PCHT10 लिस्ट किए गए हैं। ओप्पो का यह फोन 6.5 इंच के एचडी+ (720 x 1,600 पिक्सल) टीएफटी डिस्प्ले और वाटरड्रॉप नॉच से लैस है। इस वाटरड्रॉप नॉच में ही सेल्फी कैमरे को जगह मिली है। ओप्पो ए9एस की बैटरी 4,880 एमएएच की होगी। लेकिन इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, ओप्पो ए9एस में 2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। फोन की स्टोरेज 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाई जा सकेगी। ओप्पो का यह फोन एंड्रॉयड 9 पाई पर चलेगा। यह ब्लू और व्हाइट रंग में आएगा। दावा है कि इसका वज़न 195 ग्राम होगा और डाइमेंशन 163.6 x 75.6 x 9.1 मिलीमीटर।

ओप्पो ब्रांड का यह फोन चार रियर कैमरे वाला होगा। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा व 2 मेगापिक्सल के दो और सेंसर्स होंगे। फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। पिछले हिस्से ऑथेंटिकेशन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इस फोन का डिज़ाइन और हार्डवेयर हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए Oppo A5 2020 से मेल खाता है। संभव है कि चीनी मार्केट में यह Oppo A9s के नाम से आए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo, Oppo A9s, Oppo A9s specifications, TENAA
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.