5,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Oppo A95 फोन इस कीमत में लॉन्च

Oppo A95 की कीमत मलेशिया में में MYR 1,099 (लगभग 19,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन रेनबो सिल्वर और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 17 नवंबर 2021 10:36 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A95 फोन स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है
  • ओप्पो ए95 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है
  • फोन में मौजूद हैं दो कलर ऑप्शन

रेनबो सिल्वर और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है Oppo A95 फोन

Oppo A95 स्मार्टफोन को मलेशिया में लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन इस साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुए Oppo A95 5G का ही ऑफशूट मॉडल है। ओप्पो ए95 में 5जी वेरिएंट जैसा डिज़ाइन दिया गया है, लेकिन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यह दोनों एक-दूसरे से अलग हैं। ओप्पो ए95 4जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जबकि ओप्पो ए95 5जी फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू प्रोसेसर के साथ आया था। 4जी वेरिएंट में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। ओप्पो ए95 5जी फोन में 4,310 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी मौजूद है।
 

Oppo A95 price, sale

Oppo A95 की कीमत मलेशिया में में MYR 1,099  (लगभग 19,600 रुपये) है, जिसमें फोन का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। यह फोन रेनबो सिल्वर और स्टाररी ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे Oppo की आधिकारिक वेबसाइट, Lazada और Shopee के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A95 specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए95 फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसके साथ 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले व 90.8 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और होल-पंच सेल्फी कैमरा कटआउट मिलता है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है जिसे माइकक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए95 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें एफ/1.7 लेंस के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और एफ/2.4 लेंस के साथ 2-मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में एफ/2.4 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा।
Advertisement

Oppo A95 फोन में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जो कि 33W VOOC फ्लैश चार्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1 आदि शामिल है। फोन का डायमेंशन 160.3x73.8x7.95mm और वज़न 175 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A95, Oppo A95 Price, Oppo A95 Specifications, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.