Oppo A93 5G की कीमत और स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले ऑनलाइन लीक

चीनी टेलीकॉम वेबसाइट के अनुसार, Oppo A93 5G की कीमत CNY 2,199 (लगभग 24,900 रुपये) होगी। यह फोन ऑरोरा, डैज़लिंग ब्लैक और एलिगेंट सिल्वर कलर ऑप्शन में आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 15 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 14 जनवरी 2021 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A93 5G फोन PEHM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है
  • ओप्पो ए93 5जी में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • Oppo A93 पिछले साल अक्टूबर में हुआ था लॉन्च

Oppo A93 5G फोन में मिल सकता है साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर

Oppo A93 5G स्मार्टफोन चीनी टेलीकॉम साइट पर लिस्ट हुआ है, जिसमें इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी सामने आती है। लिस्टिंग से इशारा मिलता है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी। ओप्पो ए93 स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर महीने में लॉन्च किया गया था, लेकिन अब लगता है कि Oppo इस फोन का 5जी वेरिएंट आने वाले दिनों में चीन में लॉन्च कर सकती है। ओप्पो ए93 5जी फोन, हालांकि इसके 4जी वेरिएंट से अलग होगा।

चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर Oppo A93 5G स्मार्टफोन PEHM00 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट है। जैसे कि तस्वीरों में देखा जा सकता है, ओप्पो ए93 5जी फोन कर्व्ड स्क्रीन के साथ-साथ होल-पंच कटआउट के साथ दस्तक दे सकता है।
 

Oppo A93 5G price (expected)

चीनी टेलीकॉम वेबसाइट के अनुसार, ओप्पो ए93 5जी की कीमत CNY 2,199 (लगभग 24,900 रुपये) होगी। यह फोन ऑरोरा, डैज़लिंग ब्लैक और एलिगेंट सिल्वर कलर ऑप्शन में आ सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन 15 जनवरी को लॉन्च किया जाएगा।
 

Oppo A93 5G specifications (expected)

लिस्टिंग के अनुसार, डुअल-सिम ओप्पो फोन एंड्रॉयड 11 पर काम कर सकता है। इसमें 6.5 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले (2,400x1,080 पिक्सल) और 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज मिल सकता है। लिस्टिंग में यह भी दिखा है कि ओप्पो ए93 5जी फोन SM4350 प्रोसेसर से लैस होगा, जो कि स्नैपड्रैगन 480 5जी प्रोसेसर है।

फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का और बाकि दो कैमरे 2 मेगापिक्सल के हो सकते हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए ओप्पो ए93 5जी फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।
Advertisement

ओप्पो ए93 5जी में 5,000 एमएएच की बैटरी के साथ 18 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है। इसके अलावा फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.