Oppo A9 2020 की सेल आज होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A9 2020 की कीमत 16,990 रुपये से शुरू होती है और यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा।

Oppo A9 2020 की सेल आज होगी शुरू, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Oppo A9 2020 है चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आता है ओप्पो ए9 2020
  • 8 जीबी तक रैम से लैस है ओप्पो ए9 2020
विज्ञापन
Oppo A9 2020 की बिक्री भारत में आज शुरू होगी। ओप्पो ब्रांड के लेटेस्ट स्मार्टफोन से बीते हफ्ते ही पर्दा उठाया गया था। यह सोमवार को अमेज़न इंडिया पर बिकेगा। फोन की सेल दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। अगर आप इस फोन को ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदना चाहते हैं तो आपको 19 सितंबर तक का इंतज़ार करना होगा। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो ए9 2020 चार रियर कैमरे, स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर और 5,000 एमएएच बैटरी के साथ आता है।
 

Oppo A9 2020 price in India, sale offers

ओप्पो ए9 2020 की कीमत 16,990 रुपये से शुरू होती है और यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ओप्पो ए9 2020 को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया है। फोन की सेल अमेज़न इंडिया पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी।

ओप्पो ने नए फोन के लिए कई लॉन्च ऑफर्स का भी ऐलान किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फोन खरीदने पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर्स और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा।
 

Oppo A9 2020, A5 2020 specifications

ओप्पो ए9 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेगा। ओप्पो ए9 2020 में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और यह गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।

ओप्पो ए9 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।

ओप्पो ए9 2020 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है।

इसके अलावा फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good overall performance
  • Stereo speakers
  • कमियां
  • Bulky and awkward to use
  • Two of four rear cameras have almost no purpose
  • Bloatware and spammy notifications
  • Pricing is not competitive
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »