Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 लॉन्च हुए भारत में, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी से हैं लैस

ओप्पो ए9 और ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं। लेकिन दोनों ही फोन में प्राइमरी सेंसर अलग हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है, जबकि Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 15:31 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए9 2020 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
  • ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है
  • Oppo A9 2020, A5 2020 में हुआ है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल

Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 की सेल इस महीने ही होगी शुरू

Oppo A9 2020 और Oppo A5 2020 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो के नए स्मार्टफोन ओप्पो ए9 2020 और ओप्पो ए5 2020 की बिक्री इस महीने से अमेज़न इंडिया और फिजिकल स्टोर में शुरू होगी। ओप्पो ए9 2020 और ओप्पो ए5 2020 के कई स्पेसिफिकेशन एक समान हैं। दोनों ही फोन चार रियर कैमरे, 5000 एमएएच बैटरी और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आते हैं।
 

Oppo A9 2020, A5 2020 price in India, sale date, launch offers

ओप्पो ए9 2020 की कीमत 16,990 रुपये से शुरू होती है और यह दाम 4 जीबी रैम वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम वेरिएंट को 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ओप्पो ए9 2020 को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में उपलब्ध कराया गया है।
Advertisement

दूसरी तरफ, ओप्पो ए5 2020 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 12,490 रुपये और 4 जीबी रैम वेरिएंट को 13,990 रुपये में बेचा जाएगा। ओप्पो ए5 2020 को डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक रंग में बेचा जाएगा। गौर करने वाली बात है कि दोनों ही फोन के अलग-अलग रैम वेरिएंट अलग स्टोरेज से लैस हैं।

Oppo के मुताबिक, ओप्पो ए9 2020 को 16 सितंबर से अमेज़न इंडिया पर बेचा जाएगा। ऑफलाइन बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। ओप्पो ए5 2020 की सेल अमेज़न इंडिया और ऑफलाइन मार्केट में 21 सितंबर से शुरू होगी।
Advertisement

ओप्पो ने नए फोन के लिए कई लॉन्च ऑफर्स का भी ऐलान किया है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से फोन खरीदने पर एचडीएफसी बैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। एक्सचेंज ऑफर्स और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा। रिटेल स्टोर से ओप्पो ए9 2020 और ओप्पो ए5 2020 के साथ बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प और एचडीएफसी बैंक के कार्ड के साथ 5 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। रिलायंस जियो के सब्सक्राइबर्स को  7,050 रुपये का फायदा होगा। 299 रुपये वाले प्लान के साथ 3.1 टीबी 4जी डेटा मिलेगा। वोडाफोन इंडिया के ग्राहकों को 3,750 रुपये का कैशबैक मिलेगा और 255 रुपये के रीचार्ज के साथ 250 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा।
 

Oppo A9 2020, A5 2020 specifications

ओप्पो ए9 2020 और ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। ये एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलेंगे। दोनों ही फोन में 6.5 इंच के डिस्प्ले हैं। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच हैं और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस हैं। दोनों ही नए ओप्पो फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी हैं।
Advertisement

ओप्पो ए9 और ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन हैं। लेकिन दोनों ही फोन में प्राइमरी सेंसर अलग हैं। Oppo A9 2020 में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है, जबकि Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। दोनों ही फोन के बाकी तीन सेंसर एक समान है। 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।

ओप्पो ए9 2020 में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जबकि ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए9 2020 में 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के लिए सपोर्ट है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में भी 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
Advertisement

इसके अलावा दोनों ही फोन डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent battery life
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good overall performance
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Bulky and awkward to use
  • Two of four rear cameras have almost no purpose
  • Bloatware and spammy notifications
  • Pricing is not competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.