Oppo A83 (2018), F9 और F9 Pro हुए सस्ते, जानें नए दाम

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo A83 (2018), Oppo F9 और Oppo F9 Pro की कीमत में कटौती कर दी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2018 13:49 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F9 Pro एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा
  • Oppo F9 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • 25 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है Oppo F9 Pro

Oppo A83 (2018), F9 और F9 Pro हुए सस्ते, जानें नए दाम

हैंडसेट निर्माता कंपनी ओप्पो ने Oppo A83 (2018), Oppo F9 और Oppo F9 Pro की कीमत में कटौती कर दी है। याद करा दें कि, इस महीने के शुरुआत में Oppo A3s और Oppo A5 की कीमत में भी कटौती हुई थी। कंपनी ने हाल ही में ओप्पो ए83 (2018), ओप्पो एफ9 और ओप्पो एफ9 प्रो की कीमत 2,000रुपये तक कम कर दी है। 'Merry Christmas और New Year 2019 Special Offer' के तहत कीमत में कटौती की गई है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि यह ऑफर 31 जनवरी 2019 तक वैध है।

ग्राहक ऑनलाइन व ऑफलाइन कहीं से भी इन स्मार्टफोन को नए दाम पर खरीद सकते हैं। ग्राहकों को ईएमआई की सुविधा देने के लिए Oppo ने बजाज फिनसर्व के साथ हाथ मिलाया है। सबसे पहले बात Oppo A83 (2018) के कीमत की। हैंडसेट को पहले 8,990 रुपये में बेचा जाता था लेकिन अब यह हैंडसेट 8,490 रुपये में मिल जाएगा। इस साल अगस्त में Oppo F9 को 19,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। लेकिन अब यह फोन 16,990 रुपये में मिल रहा है। अक्टूबर में स्मार्टफोन की कीमत में 1,000 रुपये में कटौती हुई थी जिसके बाद फोन 18,990 रुपये में बेचा जा रहा था।
Advertisement
 

ओप्पो एफ9 के साथ Oppo F9 Pro को भी भारत में लॉन्च किया गया था। Oppo F9 Pro का 64 जीबी वेरिएंट 21,990 रुपये में मिलेगा। लॉन्च के बाद से यह फोन 23,990 रुपये में बेचा जाता था। इसका 128 जीबी वेरिएंट 2,000 रुपये की कटौती के बाद अब 23,990 रुपये में उपलब्ध है। नई कीमत के साथ फोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon.in और Flipkart पर लिस्ट कर दिया गया है। मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम ने बुधवार को सबसे पहले कीमत में कटौती के बारे में जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी। इस महीने के शुरुआत में Oppo A3s स्मार्टफोन की कीमत में कटौती हुई थी। इस साल जुलाई में लॉन्च हुए Oppo A3s के 2 जीबी वेरिएंट को अब 8,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6737टी

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3180 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Vivid display
  • Bad
  • No fast charging
  • Below-average low-light performance
  • Heats up under load
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मी़डियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great battery life
  • Sharp screen with subtle notch
  • ColorOS is packed with features
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Below-average performance
  • Gets slightly warm under stress
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी60

फ्रंट कैमरा

25-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
  4. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.