• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Oppo A78 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Oppo A78 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है।

5000mAh बैटरी, 8GB रैम, 50MP कैमरा के साथ Oppo A78 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Oppo

Oppo A78 5G में Android 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।

ख़ास बातें
  • इस फोन में MediaTek Helio 700 SoC है
  • फोन 5,000mAh बैटरी से लैस है। साथ में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग भी है
  • फोन सिंगल 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है
विज्ञापन
Oppo ने अपने A सीरीज के स्मार्टफोन्स में लेटेस्ट हैंडसेट Oppo A78 5G को लॉन्च किया है। इस फोन में MediaTek Helio 700 SoC है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की पेअरिंग की गई है। फोन दो कलर्स में पेश किया गया है। रियर में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा के साथ आने वाला ये फोन 5,000mAh बैटरी से लैस है। साथ में 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग फीचर भी इसमें मिलता है। इसकी कीमत और उपलब्धता की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Oppo A78 5G की कीमत, उपलब्धता

Oppo A78 5G की भारत में कीमत 18,999 रुपये है। यह फोन सिंगल 8जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग कलर्स में उतारा गया है। इसकी सेल 18 जनवरी से शुरू होने जा रही है। फोन को Oppo e-store के अलावा Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी खरीदा जा सकता है। 

Oppo A78 5G की सेल के दौरान आप SBI credit cards के माध्यम से फोन की खरीद करते हैं तो 10% का सीधा डिस्काउंट भी आपको मिल सकता है। यह अधिकतम 1300 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा नो कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन भी कंपनी दे रही है जिसके लिए ईएमआई मात्र 3,167 रुपये से शुरू होती है। अगर आप एक्सचेंज ऑफर का इस्तेमाल करते हैं तो 18,049 रुपये तक का डिस्काउंट पा सकते हैं, जैसा कि ओप्पो की ओर से कहा गया है।
 

Oppo A78 5G के स्पेसिफिकेशंस

Oppo A78 5G में Android 13 आधारित ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है। डिवाइस में 6.56 इंच का LCD डिस्प्ले देखने को मिलता है। यह एचडीप्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है जिसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। चिपसेट की बात करें तो इसमें ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। इसे 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ पेअर किया गया है। रैम को एक्सटेंडेड फीचर के साथ 12जीबी तक बढाया जा सकता है। यह एक डेडीकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ आता है जिससे स्टोरेज को 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में 2 मेगापिक्सल का एक डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए यह स्मार्टफोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आता है। इसमें 5000एमएएच कैपिसिटी की बड़ी बैटरी है। जिसके साथ में कंपनी ने 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आता है।

धूल और पानी से बचाव के लिए इसमें IP54 रेटेड रसिस्टेंस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 5, ब्लूटूथ 5.3, a 3.5mm जैक, USB Type-C पोर्ट, GPS, A-GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS और OTG का सपोर्ट है। सभी जरूरी सेंसर्स के साथ आने वाला ये फोन फेसअनलॉक सिक्योरिटी फीचर से भी लैस है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  3. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  6. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  7. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  8. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  9. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »