Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी

Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 27 जुलाई 2026 20:58 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A7 Pro Max में Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले मिल सकता है

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा हो सकता है

Photo Credit: Oppo

चाइनीज हैंडसेट मेकर Oppo का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा।  Oppo A7 Pro Max में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 4 Gen 5 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। चीन में इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Oppo ने Oppo A7 Pro Max का टीजर दिया है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की सिंगल-सेल बैटरी की सामान्य कैपेसिटी 10,000 mAh और रेटेड कैपेसिटी 9,700 mAh की होगी। Oppo A7 Pro Max में कुछ उठा हुआ रेक्टैंगुलर कैमरा मॉड्यूल है। इसमें मॉड्यूल की बायीं साइड पर दो बड़े कैमरा रिंग हैं, जबकि इनके साथ दो स्मॉल सर्कुलर कटआउट हैं। इसमें दायीं ओर एक LED फ्लैश अलग से 'पावर फ्लैश' ब्रांडिंग के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं। 

Advertisement

Oppo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। इसके लिए चीन में प्री-ऑर्डर शुरू हो गए हैं। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया था कि Oppo A7 Pro Max में 6.78 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चल सकता है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर इस स्मार्टफोन को Snapdragon 4 Gen 5 के साथ देखा गया था। Oppo A7 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा हो सकता है। इसके फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

पिछले सप्ताह Oppo K15 को लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.59 इंच फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले (1,256 x 2,760 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Oppo K15 की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.