Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!

सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। इसके साथ में धांसू 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 सितंबर 2026 08:20 IST
ख़ास बातें
  • फोन में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया है।
  • फोन रियर और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है।
  • फोन को कंपनी ने सर्फिंग ब्लू, और लूनर ब्लैक कलर्स में उतारा है।

Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मॉडल में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो गया है। फोन को कंपनी ने अगस्त में घरेलू मार्केट में पेश किया था। अब ग्लोबल वेरिएंट थाईलैंड, मलेशिया और ऑस्ट्रिया जैसे मार्केट्स में रिलीज किया गया है। फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बैटरी है जो 10,000mAh कैपिसिटी के साथ आती है। इसके साथ में धांसू 80W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल जाता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसमें Snapdragon 4 Gen चिपसेट लगा है। इसी के साथ यह रीवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। यानी फोन को पावरबैंक की तरह भी  इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मॉडल की कीमत और अन्य खास फीचर्स। 

Oppo A7 Pro Max 5G Global Launch Price

Oppo A7 Pro Max 5G को कंपनी ने 6 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज कंफिग्रेशन में ग्लोबल मार्केट (via) पेश किया है। मलेशिया में फोन की कीमत MYR 2,299 (लगभग 54,000 रुपये) है। ऑस्ट्रिया में Oppo A7 Pro Max 5G को €599 (लगभग 66,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। वहीं, थाइलैंड में फोन THB 19,999 (लगभग 57,500 रुपये) में आता है। फोन को कंपनी ने सर्फिंग ब्लू, और लूनर ब्लैक कलर्स में उतारा है। 

Advertisement

Oppo A7 Pro Max 5G Features, Specifications

Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मॉडल में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 2,772 × 1,272 पिक्सल का रिजॉल्यूशन है और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। फोन में कंपनी ने क्वालकॉम का Snapdragon 4 Gen 5 चिपसेट लगाया है जो कि 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में 6GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिल जाती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 आधारित ColorOS 16 के साथ आता है। 
 
Oppo A7 Pro Max 5G कैमरा डिपार्टमेंट पर नजर डालें तो फोन में रियर साइड में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। यह कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है, यानी वीडियो रिकॉर्ड करते समय वीडियो हिलता हुआ नजर नहीं आता है। इसके साथ में कंपनी 2 मेगापिक्सल का सेंकडरी सेंसर दिया है जो कि मोनोक्रॉम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिल जाता है। फोन दोनों ही, रियर और फ्रंट कैमरा से 1080p वीडियो 30fps पर रिकॉर्ड कर सकता है। 

Oppo A7 Pro Max 5G की बैटरी इसका सबसे धांसू फीचर बनकर आता है। फोन 10,000mAh बैटरी को सपोर्ट करता है। साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग मिल जाती है। फोन में कंपनी ने 27W रीवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है। 10 हजार एमएएच की भारी बैटरी कैपिसिटी के चलते इसे पावरबैंक के जैसे भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Advertisement

अन्य फीचर्स में फोन के अंदर ऑप्टिकल डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की सिक्योरिटी मिल जाती है। यह NFC को भी सपोर्ट करता है। फोन को कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान की है जिसके लिए यह IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। 
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

Snapdragon 4 Gen 5

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

10000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1272x2772 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  2. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  3. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  4. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  5. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  6. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  7. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  8. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  9. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
  10. 7000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले वाला टैबलेट Blackview Zeno 3 हुआ लॉन्च, जानें खास बातें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.