Oppo ने चीनी बाजार में अपना नया फोन Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Oppo
Oppo A7 Pro में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Oppo ने चीनी बाजार में अपना नया फोन Oppo A7 Pro लॉन्च कर दिया है। ओप्पो का यह नया ए-सीरीज फोन MediaTek Dimensity 6360 Max चिपसेट से लैस किया गया है। A7 Pro में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। यहां हम आपको Oppo A7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Oppo A7 Pro के 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग ₹31,000) और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,499 (लगभग ₹35,000) है। यह डेजर्ट ब्राउन, एवरी स्टेप ब्लॉसम और राइडिंग द वेव्स दिया गया है। यह फोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हो गया है और 11 सितंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Oppo A7 Pro में 6.57 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूश 2372x1080 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz, 800 निट्स तक ग्लोबल ब्राइटनेस और 1,400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। A7 Pro में MediaTek Dimensity 6360 MAX चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन IP69K रेटिंग से लैस किया गया है। A7 Pro में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W SuperVOOC फ्लैश चार्ज का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो A7 Pro के रियर में f/1.9 अपर्चर और ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, QZSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर और फेशियल रिकग्निशन के साथ आता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 159.08 मिमी, चौड़ाई 75.81 मिमी, मोटाई 8.80 मिमी और वजन लगभग 205 ग्राम है। अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल शामिल हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स