50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ होगा Oppo A60 लॉन्च, जानें खासियतें

Oppo A60 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2024 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A59 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo A59 में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
  • Oppo A59 में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है।

Oppo A59 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A60 ब्रांड का अगला A-सीरीज स्मार्टफोन हो सकता है। मॉडल नंबर CPH2631 वाले स्मार्टफोन को थाईलैंड के NBTC, इंडोनेशिया के SDPPI और TKDN और यूएई के TDRA जैसे कई सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर नजर आया है। इसके अलावा, यह TUV रीनलैंड और कैमरा FV-5 के डाटाबेस में भी सामने आया है।


Oppo A60 में क्या होगा खास


थाईलैंड, इंडोनेशिया और यूएई में Oppo A60 के सर्टिफिकेशन सिर्फ इसके नाम और मॉडल नंबर का पता चला है। स्मार्टफोन के TUV सर्टिफिकेशन से पता चला है कि इसमें 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।

कैमरा FV-5 लिस्टिंग से पता चला है कि इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मिल सकता है। ऐसा लग रहा है कि दोनों कैमरे EIS स्टेबलाइजेशन का सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन की अन्य जानकारी का पता नहीं चला है।


Advertisement
Oppo A59 के स्पेसिफिकेशंस


फोन के उपनाम से पता चला है कि यह Oppo A59 की जगह लेगा जो कि 2023 में लॉन्च हुआ था। आपको बता दें कि फोन में 6.56 इंच की एलसीडी डिस्प्ले थी जो कि FHD + रेजॉल्यूशन और 90Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करती है। कैमरा सेटअप के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सिस्टम और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है। यह एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड ColorOS 13.1 के साथ प्रीलोडेड आया।

Oppo A59 में Mediatek Dimensity 6020 चिपसेट, 4GB RAM, 128GB स्टोरेज और 33W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट रीडर दिया गया है। फोन के अन्य फीचर्स में ड्यूल 5G सिम सपोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक, एक साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर और एक आईपी54-रेटेड चेसिस है।
Advertisement
   
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.