7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo A6 Pro 4G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

Oppo A6 Pro 4G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2025 23:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 Pro 4G की 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
  • इसमें 4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर सहित SuperCool VC सिस्टम दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Oppo ने अपनी A6 सीरीज में नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है। Oppo A6 Pro 4G में 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन सीरीज में Oppo A6 Pro 5G, Oppo A6 GT और Oppo A6i को पेश किया गया है। इसमें 4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर सहित SuperCool VC सिस्टम है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाला GameBoost 2.0 है, जो गेमिंग का अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस देता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 है। 

Oppo A6 Pro 4G के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का वियतनाम में प्राइस VND 82,90,000 (लगभग 27,900 रुपये) का है। इस स्मार्टफोन को Coral Pink, Lunar Titanium, Rosewood Red और Stellar Blue कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Oppo A6 Pro 4G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 × 2,372 पिक्सल्स) AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G100 दिया गया है। यह स्मार्टफोन Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। Oppo A6 Pro 4G की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसमें 4,300 sq mm वेपर कूलिंग चैंबर सहित SuperCool VC सिस्टम दिया गया है। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ( AI) के सपोर्ट वाला GameBoost 2.0 है, जो गेमिंग का अधिक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरिएंस देता है। Oppo A6 Pro 4G की 7,000 mAh की बैटरी 80 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। Oppo A6 Pro 4G का साइज 158.20 × 75.02 × 8.00 mm और भार लगभग 188 ग्राम का है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Honor Win टैबलेट होगा लॉन्च, 200Hz OLED डिस्प्ले के साथ! टीजर वीडियो
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  6. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  7. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  8. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  10. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.