Oppo A5 Pro का टीजर हुआ जारी, कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, जानें स्पेसिफिकेशंस

Oppo बाजार में 24 दिसंबर को Oppo A5 Pro पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 दिसंबर 2024 20:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A5 Pro में 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • Oppo A5 Pro में मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300 चिपसेट हो सकता है।
  • Oppo A5 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है।

Oppo A3 Pro में 6.67 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

Oppo बाजार में 24 दिसंबर को Oppo A5 Pro पेश करने वाला है। कंपनी इसे "ड्यूरेबल गॉड ऑफ वॉर" के टाइटल के साथ पेश कर रही है। इस फोन की खासियत इसकी विश्वसनीय प्रदर्शन बताई जा रही है। इसके आधिकारिक टीजर से इसकी आने वाली रिलीज को लेकर उपभोक्ताओं में उत्साह उत्पन्न हो रहा है। आज, ब्रांड ने A5 प्रो के पोस्टर रिलीज कर के इसके कलर ऑप्शंस के बारे में जानकारी दी है। यहां हम आपको Oppo A5 Pro के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oppo A5 Pro कलर ऑप्शंस


Oppo A5 Pro तीन कलर वेरिएंट्स में सैंडस्टोन पर्पल, क्वार्ट्ज व्हाइट और रॉक ब्लैक आएगा। इसके साथ ही ब्रांड द्वारा जारी की गई टीजर वीडियो में डिवाइस की ड्यूरेबिलिटी के बारे में बताया गया है। यह फोन IP69 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आ सकता है। यह फीचर इसके पिछले मॉडल Oppo A3 Pro में भी था।


Oppo A5 Pro Specifications


Oppo A5 Pro का मॉडल नंबर रिपोर्ट्स के अनुसार “PKP110” है, चीन में यह TENAA सर्टिफिकेशन पास कर चुका है। इसमें 2412 x 1080 पिक्सल्स का रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच की OLED डिस्प्ले दी जा सकती है। यह 10-बिट कलर डेप्थ के साथ बेहतरीन विजुअल क्वालिटी ऑफर करेगा। इसमें 2.5GHz ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक डाइमेंशिटी 7300 चिपसेट हो सकता है। डिवाइस में 12GB तक की रैम, 256GB तक की स्टोरेज और 6,000mAh की बैटरी हो सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा मिल सकता है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 UI पर काम करेगा।

ड्यूरेबिलिटी और सिग्नल स्ट्रेंथ
Advertisement
ड्यूरेबिलिटी के साथ साथ इस फोन में बेहतरीन सिग्नल स्ट्रेंथ भी देखने को मिलेगी। खबरों के अनुसार, इसमें कंपनी द्वारा तैयार X1 नेटवर्क चिप हो सकती है, जो पहली बार Reno 13 सीरीज में देखी गई थी। यह चिप ड्यूल नेटवर्क सर्टिफिकेशन का सपोर्ट करती है और 165 मीटर दूर से भी राउटर से कनेक्ट हो सकती है। यह फीचर इस फोन को और खास बनाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  5. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  6. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  7. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  8. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  9. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  10. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.