Oppo A5 2020 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Oppo A5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

Oppo A5 2020 हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Oppo A5 2020 में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर दिया गया है

ख़ास बातें
  • ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है
  • 5,000 एमएएच की बैटरी है ओप्पो ए5 2020 में
  • ओप्पो ए5 2020 के 4 जीबी रैम वेरिएंट के दाम बदलाव नहीं हुआ है
विज्ञापन
Oppo A5 2020 को बीते महीने भारत में लॉन्च किया गया था। चार रियर कैमरे वाले ओप्पो ए5 2020 के साथ मार्केट में Oppo A9 2020 को भी उतारा गया था। लॉन्च के एक महीने बाद कंपनी ने ओप्पो ए5 2020 की कीमत में कटौती करने का ऐलान किया है। यह फोन 500 रुपये सस्ता हो गया है। लेकिन कंपनी ने फोन के 3 जीबी रैम वाले शुरुआती मॉडल के दाम को कम किया है। अब ग्राहक इसे 11,990 रुपये में खरीद पाएंगे। याद रहे कि ओप्पो ए5 2020 को 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और साथ में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।
 

Oppo A5 2020 price in India

ओप्पो ए5 2020 को भारत में 12,490 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह दाम 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। लेकिन कीमत में कटौती के बाद इसका दाम 11,990 रुपये हो गया है। फोन अमेज़न इंडिया और ओप्पो ई-शॉप पर उपलब्ध है। दूसरी तरफ, Oppo A5 2020 के  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,990 रुपये में ही खरीदा जा सकेगा। फोन डेज़लिंग व्हाइट और मिरर ब्लैक रंग में खरीदा जा सकता है।
 

Oppo A5 2020 specifications

ओप्पो ए5 2020 डुअल सिम कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। ओप्पो के इस फोन में 6.5 इंच का डिस्प्ले है। स्क्रीन में वाटरड्रॉप नॉच है और ये गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन से लैस है। नए Oppo फोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ 5,000 एमएएच की बैटरी है।

ओप्पो ए5 2020 चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A5 2020 में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं।

ओप्पो ए5 2020 में सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। ओप्पो ए5 2020 हैंडसेट 4 जीबी तक रैम और 64 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस फोन में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  5. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  6. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  8. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  9. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »