Oppo A3s का 3 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नई कीमत

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम की मानें Oppo A3s के 3 जीबी रैम वेरिएंट को अब 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन Amazon.in की वेबसाइट पर नई कीमत में बिक रहा है।

Oppo A3s का 3 जीबी रैम वेरिएंट हुआ सस्ता, जानें नई कीमत
ख़ास बातें
  • 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है Oppo A3s में
  • Oppo A3s का 2 जीबी रैम वेरिएंट पहले हुआ था सस्ता
  • दो रियर कैमरे के साथ आता है ओप्पो ए3एस
विज्ञापन
Oppo A3s खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इसके 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत कम कर दी गई है। याद रहे कि ओप्पो ए3एस को इस साल जुलाई में 2 जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि, अगस्त महीने में इसका 3 जीबी रैम वेरिएंट लाया गया। स्मार्टफोन डार्क पर्पल और लाल रंग में मिलता है। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। Oppo A3s में डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ 4230 एमएएच की बैटरी दी गई है। हैंडसेट ऑक्टा-कोर चिपसेट के साथ आता है। ओप्पो ए3एस को सबसे पहले 2 जीबी रैम के साथ 10,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

Oppo A3s की भारत में कीमत

मुंबई के नामी रिटेलर महेश टेलीकॉम की मानें Oppo A3s के 3 जीबी रैम वेरिएंट को अब 11,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह फोन Amazon.in की वेबसाइट पर नई कीमत में बिक रहा है। हालांकि, Flipkart पर इसी वेरिएंट को पुरानी कीमत में ही बेचा जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि ओप्पो ए3एस के इस वेरिएंट को अगस्त में 12,990 रुपये में लॉन्च किया गया था। हमने आधिकारिक तौर पर इस कटौती के लिए Oppo India को संपर्क किया है। नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।

याद रहे कि बीते महीने ही Oppo ने अपने ओप्पो ए3एस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम वेरिेएंट की कीमत 10,990 रुपये से कम करके 9,990 रुपये कर दी थी।
 

Oppo A3s स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम ओप्पो ए3एस एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 पर चलेगा। इसमें 6.2 इंच का एचडी+ (720x1520 पिक्सल) 'सुपर फुल स्क्रीन' डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। जुगलबंदी के लिए 2/ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का। इसके साथ एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो चैटिंग के लिए एआई ब्यूटी टेक्नोलॉजी 2.0 वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है।

ओप्पो के इस फोन की स्टोरेज 16/ 32 जीबी है। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन की बैटरी 4230 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 156.2x75.6x8.2 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4230 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  2. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  4. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  5. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  6. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  7. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  9. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »