Oppo का सस्ता स्मार्टफोन Oppo A38 हुआ 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च

इसमें 50MP का मेन कैमरा रियर में दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 सितंबर 2023 16:54 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है
  • फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है
  • फोन में कंपनी ने 5000mAh की अच्छी खासी बैटरी कैपिसिटी दी है

Oppo A38 को कंपनी ने मलेशिया की स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने अपना नया स्मार्टफोन Oppo A38 हाल ही में पेश किया था। कंपनी ने इस फोन को अब मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। फोन एक बजट डिवाइस है जिसमें 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलती है। इसमें 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। आइए जानते हैं इसे किस कीमत में लॉन्च किया गया है, और इसके अन्य फीचर्स क्या हैं। 
 

Oppo A38 price

Oppo A38 को कंपनी ने मलेशिया की स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च किया है। इसकी कीमत RMB 599 (लगभग 10,500 रुपये) है। इस कीमत में फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पेश किया गया है। 
Advertisement
 

Oppo A38 specifications

ओप्पो ए38 के स्पेसिफिकेशंस पर नजर डालें तो, जैसा कि पहले बताया गया है, इसमें 6.56 इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है जिसमें HD+ रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखा जा सकता है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। यह 100% DCI-P3 कलर गेमट को सपोर्ट करता है। फोन में MediaTek Helio G85 प्रोसेसर लगा है जिसके साथ 4 जीबी रैम की पेअरिंग की गई है। फोन स्टोरेज के लिए 64 जीबी से लेकर 256 जीबी तक की मैमोरी को सपोर्ट करता है, जिसके लिए कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी दिया है। 

कैमरा डिपार्टमेंट देखें तो इसमें 50MP का मेन कैमरा रियर में दिया गया है। जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का एक पोर्ट्रेट लेंस भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 5 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आता है। फोन में कंपनी ने 5000mAh की अच्छी खासी बैटरी कैपिसिटी दी है जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। यह कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.0, GPS, USB-C और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  2. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  5. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  6. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  7. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  8. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  9. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  10. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.