Oppo A31 (2020) लॉन्च, 4,230 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A31 मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है।

Oppo A31 (2020) लॉन्च, 4,230 एमएएच बैटरी से है लैस

Oppo A31 (2020) को अभी भारत में लॉन्च किए जाने की जानकारी नहीं

ख़ास बातें
  • Oppo A31 (2020) में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं
  • प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है
  • Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है
विज्ञापन
Oppo ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A31 को लॉन्च कर दिया है। गौर करने वाली बात है कि नया Oppo A31 (2020) स्मार्टफोन ओप्पो द्वारा 2015 में लॉन्च किए गए ओप्पो ए31 से बहुत अलग है। नए फोन को अभी इंडोनेशियाई मार्केट में उतारा गया है। ओप्पो ए31 (2020) में मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच के आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।
 

Oppo A31 price

ओप्पो ए31 (2020) की कीमत इंडोनेशियाई मार्केट में करीब 13,500 रुपये है। फोन को मिस्ट्री ब्लैक और फैंटेसी व्हाइट रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, Oppo A31 (2020) को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।
 

Oppo A31 specifications

डुअल-सिम ओप्पो ए31 एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है। यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। Oppo A31 में 6.5 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 4230 एमएएच बैटरी और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा।

अब बात कैमरा सेटअप की। Oppo A31 (2020) में पिछले हिस्से पर तीन सेंसर्स दिए गए हैं। प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। इसका अपर्चर एफ/ 1.8 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ वाटरड्रॉप नॉच है और इसमें 8 मेगापिक्सल के कैमरे को जगह मिली है।

ओप्पो ए31 के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 शामिल हैं। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट और 3.5 हेडफोन जैक है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  2. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  5. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  6. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  7. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  9. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »