Oppo A3 Pro आया चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग पर नजर, रेंडर्स और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा

Oppo A3 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2412 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 अप्रैल 2024 19:35 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A3 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले है।
  • Oppo A3 Pro में 5000mAh बैटरी है जो कि 67W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
  • Oppo A3 Pro की शुरुआती कीमत 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) हो सकती है।

Oppo A3 Pro में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo China

Oppo चीनी बाजार में Oppo A3 Pro को 12 अप्रैल को लॉन्च करने वाला है। कई लीक्स और अफवाहों में अब तक फोन से संबंधित कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। हाल ही में फोन की लाइव फोटो भी इंटरनेट पर सामने आई थीं। अब लॉन्च से पहले Oppo A3 Pro चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर हाई-डेफिनिशन रेंडर और स्पेसिफिकेशन के साथ नजर आया है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि Oppo A3 Pro में क्या कुछ खास मिलने वाला है।


Oppo A3 Pro की कीमत


चाइना टेलीकॉम की लिस्टिंग के अनुसार, Oppo A3 Pro की शुरुआती कीमत 1999 युआन (लगभग 23,000 रुपये) हो सकती है। यह स्मार्टफोन वर्तमान में चीन में रिजर्वेशन के लिए उपलब्ध है।


Oppo A3 Pro का डिजाइन


डिजाइन की बात करें तो Oppo A3 Pro में कर्व्ड फ्रंट और बैक डिजाइन दिया गया है। बीच में एक बड़ा सर्कुलर रियर कैमरा है और सेल्फी कैमरे के लिए बीच में एक पंच-होल है। फोन के निचले हिस्से में टाइप-सी पोर्ट, प्राइमरी माइक्रोफोन, सिम कार्ड ट्रे और स्पीकर ग्रिल दिए गए है। फोन के टॉप में सिर्फ सेकेंड्री माइक्रोफोन शामिल है।

डाइमेंशन की बात की जाए तो फोन की लंबाई 162.66, चौड़ाई 74.32, मोटाई 7.89mm और ग्लास बैक वर्जन का वजन लगभग 182 ग्राम और लेदर बैक का वजन 179.5 ग्राम है। आपको बता दें कि यह iPhone 15 Pro से हल्का और स्लिम है। यह फोन तीन अलग-अलग कलर ऑप्शन डिस्टेंट माउंटेन ब्लू, स्काई ब्लू और क्लाउड ब्रोकेड पिंक (रोज) में उपलब्ध होगा।


Advertisement
Oppo A3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से स्मार्टफोन के सभी स्पेसिफिकेशन का पता चल गया है। यह तीन स्टोरेज और मेमोरी कॉन्फिगरेशन जैसे कि 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में उपलब्ध होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल सेल्फी शूटर मिलेगा।
Advertisement

Oppo A3 Pro में 6.7 इंच की कर्व्ड OLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+ 2412 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसे हाल ही में गीकबेंच पर Dimensity 7050 चिपसेट के साथ देखा गया था। इस फोन में 5000mAh बैटरी है जो कि 67W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे धूल और पानी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  5. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  2. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  3. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  5. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  8. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  10. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.