Oppo 4 साल तक फ्री में बदलेगी फोन की बैटरी! Oppo A2 Pro 5G से करेगी शुरुआत!

फोन Android 13 आधारित ColorOS 13 के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 सितंबर 2023 12:30 IST
ख़ास बातें
  • फोन वास्ट ब्लैक, डेजर्ट ब्राउन और डस्क क्लाउड पर्पल कलर में आ सकता है।
  • यह 15 सितंबर को लॉन्च हो सकता है।
  • फोन में 6.7 इंच का OLED कर्व्ड पैनल देखने को मिल सकता है।

Oppo A1 5G में 6.71 इंच डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Oppo

Oppo A2 Pro 5G फोन कंपनी की ओर से जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फोन में 6.7 इंच का OLED डिस्प्ले बताया गया है जो कि FHD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। लेकिन इस फोन के साथ कंपनी एक और खास प्रोग्राम शुरू करेगी, ऐसी खबर आ रही है। Oppo A2 Pro 5G के साथ ओप्पो फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। यानि कि फोन की बैटरी में अगर कोई खराबी आती है तो इस प्रोग्राम के तहत उसे फ्री में बदला जाएगा। आइए जानते हैं क्या है ये प्रोग्राम। 

स्मार्टफोन में बैटरी एक महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशन होता है। लेकिन बार बार चार्ज करने और लगातार इस्तेमाल करने से फोन की बैटरी पर असर पड़ता है और यह खराब होने लगती है। लेकिन Oppo के स्मार्टफोन्स की बैटरी के साथ अगर कोई दिक्कत होती है, तो कंपनी इसे फ्री में बदलकर देगी। टिप्स्टर Digital Chat Station के अनुसार, Oppo A2 Pro 5G के साथ ओप्पो फ्री बैटरी रिप्लेसमेंट प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। जिसमें अगर 4 साल से पहले बैटरी खराब होती है, तो कंपनी इसे फ्री में रिप्लेस करेगी। 
Advertisement

इसी बारे में एक अन्य टिप्स्टर Whylab ने भी कहा है कि अगर चार साल से पहले बैटरी चार्जिंग कैपिसिटी 80% से कम होती है, तो आफ्टर सेल सर्विस के तहत यह रिप्लेस की जा सकेगी। वहीं, साधारण तौर पर कंपनी इसके लिए 1 या 2 साल की वारंटी देती है। जबकि इस प्रोग्राम के तहत यह 4 साल तक बदली जा सकेगी। Oppo A2 Pro के बारे में कंपनी लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इसके स्पेसिफिकेशंस अफवाहों में बने हुए हैं। 

Oppo A2 Pro 5G को कंपनी 8GB रैम, 256GB स्टोरेज के शुरुआती वेरिएंट के लिए 2099 युआन (लगभग 23,800 रुपये) में लॉन्च कर सकती है। फोन वास्ट ब्लैक, डेजर्ट ब्राउन और डस्क क्लाउड पर्पल कलर में आ सकता है। यह 15 सितंबर को लॉन्च हो सकता है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का OLED कर्व्ड पैनल देखने को मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ FHD+ रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है। 
Advertisement

फोन Android 13 आधारित ColorOS 13 के साथ आ सकता है। इसमें Dimensity 7050 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह 5,000mAh बैटरी कैरी कर सकता है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है। कैमरा की बात करें तो इसमें 64 मेगापिक्सल का रियर प्राइमरी कैमरा आ सकता है जिसके साथ में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर देखने को मिल सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आ सकता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.