5,000mAh बैटरी के साथ Oppo A16s स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

Oppo A16s की कीमत EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। यह फोन क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में मिलता है, जिसे फिलहाल आप नीदरलैंड में ही खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 अगस्त 2021 11:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A16s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है
  • ओप्पो ए16एस सिंगल कॉन्फिग्रेशन में आता है
  • Oppo A16 की तुलना में नए फोन में मौजूद है कुछ अपग्रेड्स

क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में मिलता है Oppo A16s स्मार्टफोन

Oppo A16s स्मार्टफोन को Oppo A सीरीज़ के नए किफायती स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। यह ओप्पो फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच और दो अलग कलर ऑप्शन के साथ आया है। ओप्पो ए16एस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और AI Beautification, Dazzling Mode, और Bokeh फिल्टर जैसे प्रीलोडेड फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही इसमें कुछ ऐसे प्री-इंस्टॉल फीचर्स भी दिए गए हैं, जिनको लेकर दावा किया गया है कि यह फोन को रातभर चार्जिंग और नाइट-टाइम पावर कंसम्पशन से बचाता है। नया ओप्पो ए16एस फोन मौजूदा Oppo A16 की तुलना में थोड़े बहुत अपग्रेड के साथ आया है, जिसमें NFC सपोर्ट मौजूद है। नए मॉडल की रैम और स्टोरेज भी मौजूदा फोन की तुलना में ज्यादा है।

Oppo A16s price

Oppo A16s की कीमत EUR 149 (लगभग 13,000 रुपये) हैं, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन मिलता है। यह फोन क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन में मिलता है, जिसे फिलहाल आप नीदरलैंड में ही खरीद सकते हैं। फिलहाल, Oppo ने इसकी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता और कीमत संबंधी जानकारी नहीं दी है। नीदरलैंड लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले GizmoChina द्वारा रिपोर्ट की गई थी।

आपको बता दें, Oppo A16 स्मार्टफोन को पिछले महीने इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया था, जिसकी कीमत IDR 1,999,000 (लगभग 10,300 रुपये) थी, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मिलता है।

Oppo A16s specifications

डुअल-सिम (नैनो) ओप्पो ए16एस फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर चलता है और इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मौजूद है, जिसके साथ 60Hz का रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। इसके अलावा, फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी LPDDR4x रैम मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए16एस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 2-मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर भी है।

स्टोरेज की बात करें, तो ओप्पो ए16एस फोन में 64 जीबी eMMC 5.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, मैग्नेटोमीटर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

फोन की बैटरी 5,000mAh की है। फोन का डायमेंशन 163.8x75.6x8.4mm और भार 190 ग्राम है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A16s price, Oppo A16s specifications, Oppo A16s, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.