4,230mAh बैटरी के साथ भारत में जनवरी में लॉन्च होगा Oppo A16K!

Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत भारत में क्या होगी, फिलहाल इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह फोन फिलिपींस में PHP 6,999 (लगभग 10,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2021 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A16K के भारतीय वेरिएंट में मिल सकते हैं दो रियर कैमरा
  • मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस हो सकता है ओप्पो ए16के
  • फिलिपींस में लॉन्च हो चुका है यह फोन
Oppo A16K स्मार्टफोन भारत में आने वाले हफ्तों में लॉन्च किया जा सकता है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। Oppo ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर इस स्मार्टफोन का ऐलान भारत में नहीं किया है, लेकिन लेटेस्ट लीक से संकेत मिले हैं कि आगामी ओप्पो स्मार्टफोन जनवरी के पहले या फिर दूसरे हफ्ते में लॉन्च किया जा सकता है। ओप्पो ए16के स्मार्टफोन भारत में मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 6.52 इंच का एचडी प्लस वाटरड्रॉप डिस्प्ले दिया जा सकता है।
 

Oppo A16K price (expected)

Oppo A16K स्मार्टफोन की कीमत भारत में क्या होगी, फिलहाल इससे जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन यह फोन फिलिपींस में PHP 6,999 (लगभग 10,300 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया गया था, जिसमें फोन का 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। भारत में इसकी कीमत इसके आसपास ही हो सकती है।
 

Oppo A16K specifications (expected)

91Mobiles की रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा का हवाला देते हुए बताया गया है कि ओप्पो ए16के फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर से लैस हो सकता है, जिसके साथ 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिल सकती है। फोन की बैटरी 4,230mAh की होगी, जिसके साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के जरिए 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। फोन में 6.52 इंच का एचडी+ पिक्सल डिस्प्ले मिल सकता है, जिसमें सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिज़ाइन मिल सकता है।

फोटोग्राफी के लिए ओप्पो ए16के फोन में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिल सकता है। टिपस्टर के अनुसार, स्मार्टफोन में नाइट फिल्टर, पावर सेवर मोड और रात में ऑप्टिमाइज्ड चार्जिंग जैसे फीचर्स शामिल होंगे। सेल्फी कैमरा की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, और 3.5 एमएम हेडफोन जैक मिल सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 पर काम करेगा।
Advertisement

फिलिपींस में यह फोन इसी प्रोसेसर, रैम व स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन के साथ लॉन्च किया गया था। ऐसे में संकेत मिले है कि भारतीय वेरिएंट भी इन्हीं कुछ स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया जाएगा।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.