Oppo के 5000mAh बैटरी वाले Oppo A16 स्मार्टफोन को अब मिला FCC सर्टिफिकेशन!

Oppo A16 का मॉडल नम्बर CPH2269 बताया गया है। इसे Oppo A15 का सक्सेसर माना जा रहा है।

Oppo के 5000mAh बैटरी वाले Oppo A16 स्मार्टफोन को अब मिला FCC सर्टिफिकेशन!

Oppo A16 को इसके Oppo A15 का सक्सेसर कहा जा रहा है जो गत वर्ष अक्टूबर महीने में लॉन्च हुआ था।

ख़ास बातें
  • Oppo A16 में 5,000mAh की बैटरी और 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है
  • Oppo A16 में में ड्यूल बैंड Wi-Fi, 4जी एलटीई और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन होंगे
  • यह स्मार्टफोन अब जल्द ही लॉन्च हो सकता है
विज्ञापन
Oppo का Oppo A16 स्मार्टफोन काफी समय से चर्चा में बना हुआ है। जल्द ही यह फोन लॉन्च हो सकता है। अब इसे लेकर एक और नई खबर सामने आई है। ओप्पो ए16 को अब अमेरिका से भी एफसीसी सर्टीफिकेशन मिल गई है। इससे पहले इस फोन को दूसरी सर्टीफिकेशन एजेंसी जैसे यूरोप की ईसीसी, सिंगापुर की आईएमडीए और भारत की बीआईएस से भी सर्टीफिकेशन मिल चुकी है। 

Oppo A16 का मॉडल नम्बर CPH2269 बताया गया है। अभी तक जो भी खबरें इस फोन के बारे में सामने आई हैं उनमें महत्वपूर्ण बात यह है कि इसे पिछले साल लॉन्च हुए Oppo A15 का सक्सेसर माना जा रहा है। इसका अर्थ यह हुआ कि डिजाइन और स्पेसिफिकेशन के मामले में यह स्मार्टफोन लगभग ओप्पो ए15 से कुछ मामलों में बेहतर होगा। 

एफसीसी लिस्टिंग के अनुसार इस फोन का साइज 163.78x75.62mm है। इसके रियर पैनल को देखकर लगता है कि इसमें आयताकार कैमरा मॉड्यूल होगा। फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है और 10W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देखने को मिल सकता है जबकि ओप्पो ए15 में बैटरी कैपिसिटी 4230mAh दी गई है। यह स्मार्टफोन कलर ओएस 11.1 पर ऑपरेट करेगा जो कि एंड्रॉयड 11 पर आधारित है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल बैंड वाई-फाई, 4जी एलटीई और ब्लूटूथ जैसे ऑप्शन होंगे। 

ज्ञात हो कि ओप्पो की ए सीरीज का ही ए15 स्मार्टफोन पिछले साल 15 अक्टूबर को लॉन्च किया गया था। इस फोन में 6.52 इंच की डिस्पले दी गई है जिसका रिजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में ऑक्टाकोर मीडियाटेक हीलियो P35 (MT6765) प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ आता है जिसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढाया जा सकता है। यह कलर ओएस 7.2 पर ऑपरेट करता है जो कि एंड्रॉयड 10 पर आधारित है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 13 मेगापिक्सल का मेन सेंसर है जिसके सपोर्ट में 2 मेगापिक्सल के 2 कैमरा दिए गए हैं। फ्रंट की साइड में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, GPS, Bluetooth v5.00, माइक्रो-यूएसबी, 3G और 4G जैसे ऑप्शन हैं। फोन में सभी बेसिक सेंसर भी दिए गए हैं और यह फेस अनलॉक को भी सपोर्ट करता है। फोन में 4230mAh की बैटरी दी गई है। इस स्मार्टफोन का साइज 164.00 x 75.00 x 8.00mm है और भार 175 ग्राम है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »