Oppo A15 के 6.52 इंच डिस्प्ले की मिली झलक, प्रमुख स्पेसिफिकेशन भी लीक

कथित रूप से यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम से लैस होगा। फोन में इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी होगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 09:41 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A15 में मिल सकता है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
  • ओप्पो ए15 में मौजूद होगा माइक्रो एसडी कार्ड सपोर्ट
  • फोन की बैटरी 4,230 एमएएच की हो सकती है

Oppo A15 में मिल सकता है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

Oppo A15 स्मार्टफोन को जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाना है। इस स्मार्टफोन को Amazon India पर टीज़ किया गया है और लेटेस्ट टीज़र के जरिए फोन के डिस्प्ले की जानकारी सामने आई है। ओप्पो ए15 स्मार्टफोन में 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा। इसके अलावा इस फोन को लेकर यह भी जानकारी दी है कि इसमें आंखों की सुरक्षा के लिए AI brightness दिया जाएगा, जिसमें ऑटोमैटिकली ब्राइटनेस एडजस्ट होती है। ओप्पो ए15 स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेशिफिकेशन भी ऑनलाइन लीक कर दिए गए हैं, जिसके अनुसार यह स्मार्टफोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस होगा।
 

Oppo A15 specifications (teased, expected)

कंपनी ने लॉन्च से पहले Oppo A15 स्मार्टफोन की जानकारी देने के लिए ट्विटर के साथ-साथ Amazon India पेज को अपडेट किया है। लेटेस्ट जानकारी के अनुसार इस फोन में 6.52 इंच डिस्प्ले के साथ वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें आई प्रोटेक्शन को फीचर किया जाएगा और इसमें AI ब्राइटनेस मौजूद होगी यूज़र्स पैटर्न के आधार पर ब्राइटनेस एडजस्ट करती है। सामने आए फ्रंट फेसिंग रेंडर में पता चला है कि ओप्पो ए15 स्मार्टफोन डिस्प्ले के निचले हिस्से पर हल्का-सा मोटा बेजल दिया जा सकता है।
Advertisement

पुराने टीज़र्स के जरिए संकेत मिला था कि ओप्पो ए15 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस शामिल होगा। फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर और चमकदार ब्लू-ग्रे फिनिश के साथ आ सकता है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के कॉलेब्रेशन में 91Mobiles की रिपोर्ट में ओप्पो ए15 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन को लीक कर दिया गया है। कथित रूप से यह फोन मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर व 3 जीबी रैम से लैस होगा। फोन में इंटरनल स्टोरेज 32 जीबी होगी, जिसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट 256 जीबी तक मिलेगा। इसके अलावा यह फोन एंड्रॉयड 10 आधारित ColorOS 7.2 पर काम करेगा। ओप्पो ए15 फोन में 4,230 एमएएच की बैटरी होगी। वहीं, यह भी बताया गया है कि फोन का सेल्फी कैमरा 5 मेगापिक्सल का होगा। फोन का डायमेंशन 164x75x8mm और भार 175 ग्राम होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  2. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  3. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  4. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  5. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  6. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  7. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  8. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  9. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  10. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.