Oppo A11x लॉन्च, चार रियर कैमरे और 5,000 एमएएच बैटरी है इसमें

Oppo A11x में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। ओप्पो ए11एक्स 16 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 24 सितंबर 2019 16:01 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A11x में स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का हुआ है इस्तेमाल
  • ओप्पो ए11एक्स रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है
  • Oppo A11x का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) है

Oppo A11x में है 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो ने अपनी ए-सीरीज के लेटेस्ट स्मार्टफोन Oppo A11x को घरेलू मार्केट में लॉन्च कर दिया है। गौर करें तो ओप्पो ए11एक्स वाकई में भारत में हाल ही में लॉन्च हुए ओप्पो ए9 2020 का चीनी अवतार है। ऐसे में ओप्पो ए11एक्स को अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए जाने की संभावना ना के बराबर है। अहम खासियतों की बात करें तो ओप्पो ए11एक्स क्वाड रियर कैमरा सेटअप, 5000 एमएएच बैटरी, वाटरड्रॉप नॉच और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।
 

Oppo A11x price

ओप्पो ए9 2020 के 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट मार्केट में उतारे गए हैं। लेकिन ओप्पो ए11एक्स का एक मात्र वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाला है। इसका दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) है। फोन को मरीन ग्रीन और स्पेस पर्पल रंग में बेचा जाएगा।
 

Oppo A11x specifications

डुअल-सिम ओप्पो ए11एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0.1 पर चलता है। इसमें 6.5 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डिस्प्ले है, वाटरड्रॉप नॉच और गोरिल्ला ग्लास 3+ प्रोटेक्शन के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 5,000 एमएएच बैटरी दी गई है।
 

ओप्पो ए11एक्स कैमरा स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए11एक्स चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। Oppo A11x में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा, 2 मेगापिक्सल मोनोक्रोम शूटर और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर कैमरा सेटअप का हिस्सा हैं। कंपनी ने फोन में 16 मेगापिकसल का सेल्फी कैमरा भी दिया है।

इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। ओप्पो ए11एक्स डॉल्बी एटमस सपोर्ट और रियर फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।

ओप्पो ए11एक्स का डाइमेंशन 163x6x75.6x9.1 मिलीमीटर है और वज़न 195 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo A11x, Oppo A11x specifications, Oppo A11x price, Oppo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  4. ₹25000 में OnePlus N6, Poco M8 5G या Nothing Phone 3a Lite 5G में कौन सा है बेहतर?
  5. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  2. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  3. भारत में लॉन्च हुई Revolt RVX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  4. चीन और अमेरिका आमने-सामने, Alibaba ने बैन कर दिया यूएस का Claude Code
  5. Vivo X300e आएगा 7100mAh बैटरी, 50MP Zeiss कैमरा के साथ! फीचर्स लीक
  6. Samsung ने दिखाए नए फोल्डेबल फोन के टीजर, मिलेगा काफी कुछ खास!
  7. Amazon Prime Day Sale: ₹20 हजार में आने वाले मोबाइल पर जबरदस्त डील, देखें ऑफर
  8. फेक वेबसाइट और ऐप्स को कैसे पहचानें, इन 5 बातों का रखें ध्यान
  9. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max की बैटरी का हो गया खुलासा, मिलेगा बड़ा अपग्रेड!
  10. Amazon Prime Day Sale: ₹28 हजार से भी सस्ते में खरीदें 55 इंच स्मार्ट टीवी, मिल रहा बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.