Oppo A1 लॉन्च, 4 जीबी रैम और फेस अनलॉक फीचर से है लैस

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने घरेलू मार्केट में लेटेस्ट ओप्पो ए1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। बता दें कि इस हैंडसेट में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक मौज़ूद है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मार्च 2018 11:40 IST
ख़ास बातें
  • ओप्पो ए1 में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) एस-आईपीएस डिस्प्ले है
  • चीनी मार्केट में Oppo A1 की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) है
  • पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का

Oppo A1

चीनी स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो मोबाइल्स ने अपने घरेलू मार्केट में लेटेस्ट ओप्पो ए1 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। बता दें कि इस हैंडसेट में कोई फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है, लेकिन सिक्योरिटी के लिए फेस रिकग्निशन तकनीक मौज़ूद है। इसके अलावा फोन के स्पेसिफिकेशन बहुत शानदार नहीं हैं। पिछले हिस्से पर एक ही कैमरा है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, चीनी मार्केट में Oppo A1 की कीमत 1,399 चीनी युआन (करीब 14,400 रुपये) है। फोन को ब्लू, रेड और व्हाइट रंग में लॉन्च किया गया है और इसकी बिक्री 1 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किए जाने के संबंध में कुछ नहीं पता चल पाया है।
 

Oppo A1 स्पेसिफिकेशन

ओप्पो ए1 में 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) एस-आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में इस्तेमाल किए गए प्रोसेसर के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। रैम 4 जीबी है और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी। बैटरी 3180 एमएएच की है। कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो पिछले हिस्से पर 13 मेगापिक्सल का सेंसर है जो ऑटोफोकस और एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, फ्रंट पैनल पर ब्यूटी मोड के साथ 8 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर दिया गया है।

फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और फेस अनलॉक सेंसर शामिल हैं। जीपीएस, वाई-फाई, ब्लूटूथ और 4जी एलटीई जैसे कनेक्टिविटी फीचर फोन का हिस्सा हैं।
 

Oppo A1 फीचर

ओप्पो ए1 की फेस रिकग्निशन तकनीक के बारे में कहा गया है कि यह 128 अलग फेसियल फीचर को कैपचर करता है, ताकि इसकी अनलॉक करने की क्षमता सटीक रहे। इसके अतिरिक्त Oppo A1 में गेमिंग एक्सिलिरेशन मोड है जो स्मार्टफोन को मेमोरी को ऑप्टिमाइज़ करता है, जब बैकग्राउंड में 10 गेम तक चल रहे हैं। ओप्पो के इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर ना होना चौंकाता है। संभवतः कंपनी ने iPhone X वाली रणनीति अपनाई है।

दूसरी तरफ, भारतीय मार्केट में ओप्पो अगले हफ्ते Oppo F7 को उतारेगी। अब तक जारी किए गए टीज़र से साफ है कि इस फोन का फ्रंट पैनल iPhone X से प्रेरित है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3180 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Mobiles, Oppo, Oppo A1, Oppo A1 price, Oppo A1 specifications

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  2. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  4. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  3. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  4. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  5. 840Wh बैटरी, 4.4 घंटे राइडिंग टाइम के साथ Specialized Levo 4 X माउंटेन इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत
  6. 9000mAh की धांसू बैटरी के साथ ये हैं 2026 में अबतक के सबसे धांसू फोन! देखें पूरी लिस्ट
  7. OnePlus Nord Buds 4 के टीजर में दिखी ईयरबड्स की पहली झलक! जानें कैसे होंगे फीचर्स
  8. 6 हजार सस्ता मिल रहा Poco का 6000mAh बैटरी वाला धांसू फोन, धमाकेदार ऑफर
  9. Tata Electronics के iPhone प्लांट को बंद करने की चेतावनी, ये है कारण...
  10. iPhone 18 Pro Max के कलर्स फिर हुए लीक! 'डार्क चैरी' की होगी धूम?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.