OPPO का नया स्मार्टफोन PNC110 MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग में इसकी Rated Battery Capacity 11,640mAh बताई गई है, जबकि इसकी Typical Capacity करीब 12,000mAh हो सकती है।
Representative Image
Oppo स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का एक नया स्मार्टफोन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसमें करीब 12,000mAh की बैटरी मिलने की जानकारी सामने आई है। अगर यह फोन इस बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च होता है, तो यह Oppo का अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। फिलहाल फोन के नाम, कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सर्टिफिकेशन लिस्टिंग से इसके 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट का पता चला है।
Oppo का एक नया स्मार्टफोन चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर PNC110 के साथ लिस्ट हुआ है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन की बैटरी कैपेसिटी नहीं बताई गई है। XpertPick ने अपनी रिपोर्ट में इसका मेटाडेटा शेयर किया है, जिसमें फोन की बैटरी कैपेसिटी 11,640mAh दिखाई देती है। यह इसकी रेटेड कैपेसिटी है, जबकि इसकी टिपिकल कैपेसिटी करीब 12,000mAh हो सकती है। ऐसे में कंपनी इसे 12,000mAh बैटरी के साथ मार्केट में पेश कर सकती है। लिस्टिंग से यह भी संकेत मिला है कि फोन में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी इसे किस नाम से लॉन्च करेगी। इसकी कीमत, लॉन्च टाइमलाइन और बाकी स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है।
अगर Oppo का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 12,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च होता है, तो यह कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन Oppo A7 Pro Max को पीछे छोड़ सकता है। Oppo A7 Pro Max में 10,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन सितंबर 2026 में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था।
Oppo के नए स्मार्टफोन की MIIT लिस्टिंग में फिलहाल बैटरी और 5G कनेक्टिविटी से जुड़ी जानकारी ही सामने आई है। इसके प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, चार्जिंग स्पीड और RAM-स्टोरेज की जानकारी अभी उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा कंपनी ने फोन के नाम और लॉन्च को लेकर भी कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। ध्यान देने वाली बात है कि फिलहाल यह फोन चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। ऐसे में इसके भारत समेत दूसरे बाजारों में लॉन्च होने को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।