OnePlus Z में हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर

OnePlus Z में फ्लैट-डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। इसके अलावा तस्वीर से यह भी जानकारी हासिल हुई है कि इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा, जिससे फोन में ओलेड स्क्रीन होने का भी इशारा मिलता है।

विज्ञापन
Prabhakar Thakur, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • फ्लैट डिस्प्ले और होल-पंच डिज़ाइन के साथ आ सकता है OnePlus Z
  • वनप्लस ज़ेड में दिया जा सकता है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • माना जा रहा है कि वनप्लस ज़ेड ही OnePlus 8 Lite है

OnePlus Z में दी जा सकती है 4,000 एमएएच की बैटरी

OnePlus Z की कथित लाइव तस्वीर ऑनलाइन लीक हुईं है, जिसमें इशारा मिला है कि इस फोन में फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, न कि OnePlus 8 सीरीज़ की तरह जो कि कर्व्ड डिस्प्ले के साथ हाल ही में लॉन्च हुई है। वनप्लस 8 सीरीज़ के लॉन्च यानी 14 अप्रैल से पहले खबर आ रही थी कि OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के साथ एक अन्य स्मार्टफोन भी लॉन्च हो सकता है, माना जा रहा था कि यह फोन OnePlus 8 Lite होगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं, इस ऑनलाइन लॉन्च इवेंट में केवल दो फोन से पर्दा उठाया गया। वनप्लस 8 सीरीज़ के बाद OnePlus का नया फोन सुर्खियों में हैं, जो है वनप्लस ज़ेड माना जा रहा है कि OnePlus 8 Lite फोन ही वनप्लस ज़ेड के रूप में आने वाला है।

OnePlus Z की यह कथित लाइव तस्वीरें TrueTech द्वारा साझा की गई हैं, जिसमें फोन का फ्रंट पैनल देखने को मिला है। इस तस्वीर में दिखा है कि आगामी फोन में फ्लैट-डिस्प्ले फीचर किया जाएगा। इसके अलावा तस्वीर से यह भी जानकारी हासिल हुई है कि इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा, जिससे फोन में ओलेड स्क्रीन होने का भी इशारा मिलता है।
Advertisement

इसके अलावा, फोन का सेल्फी कैमरा टॉप सेंटर में होल-पंच डिज़ाइन के साथ स्थित दिखा है। वनप्लस ने आखिरी बार होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन का इस्तेमाल OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro फोन में किया था। इसके अलावा हमनें फोन की बायीं तरफ स्थित वॉल्यूम रॉकर को भी देखा है, वहीं फोन के दायीं तरह पावर बटन को जगह दी गई है।

फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में एनएफसी और डुअल-सिम सपोर्ट भी शामिल है। फोन को लेकर यह भी जानकारी मिल चुकी है कि इसमें 6.4 इंच का डिस्प्ले, ट्रिपल रियर कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा इस फोन में 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

टिप्सटर Max J ने मंगलवार को ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें इशारा मिला कि यह 'वनप्लस ज़ेड' फोन जुलाई 2020 में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, इसके अलावा अन्य कोई जानकारी साझा नहीं की गई।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality, IP68 rating
  • Bright, fluid display
  • Very good rear cameras
  • Solid overall performance
  • Great battery life
  • Fast wireless charging
  • Bad
  • Selfie camera could be better
  • Excessive rear camera bulge
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4510 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3168 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality
  • Vivid display
  • Excellent performance and software
  • Solid battery life
  • Decent camera performance
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Low-light video could be better
  • 12GB variant isn’t great value
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Z, OnePlus 8 Lite
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  5. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  6. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  7. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  2. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  3. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  4. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  5. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  6. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  7. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  8. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  9. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  10. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.