वनप्लस एक्स का रिव्यू

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 23 मार्च 2016 16:36 IST
आपने अब तक वनप्लस के बारे में कई बार सुना होगा। चीन की यह स्मार्टफोन निर्माता कंपनी पिछले दो सालों में लगातार सुर्खियों का हिस्सा बनी रही। इसके लिए कंपनी की मार्केटिंग क्षमता काबिल-ए-दाद है। सीमित संख्या के हैंडसेट के बेचने के लिए कंपनी ने अनोखे इनवाइट सिस्मट की शुरुआत की। शानदार मार्केटिंग का असर ये हुआ कि डिमांड और सप्लाई के बीच खासा अंतर देखने को मिला।

इस साल ही 'फ्लैगशिप किलर' वनप्लस 2 लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ने थोड़ा किफायती हैंडसेट वनप्लस एक्स 16,999 रुपये में लॉन्च किया है। पहली झलक में हम यही कह सकते हैं कि यह वनप्लस वन का मिनी वर्ज़न है। इस हैंडसेट की परफॉर्मेंस कैसी है? आइए रिव्यू के जरिए जानते हैं।
Advertisement

लुक और डिजाइन
वनप्लस एक्स, कंपनी के दोनों हैंडसेट की तुलना में थोड़ा छोटा है जिस कारण से इसे इस्तेमाल करना ज्यादा आसान लगता है। लंबाई और चौड़ाई कम होने के साथ वनप्लस एक्स ज्यादा पतला भी है। मेटल फ्रेम, ग्लास बैक और ग्लास फ्रंट के कर्व्ड एज होने के कारण एक्स हैंडसेट दिखने में आकर्षक है और हाथों में अच्छा एहसास देता है।
Advertisement

हैंडसेट ऑनिक्स और सेरामिक कलर वेरिएंट में उपलब्ध है। वैसे, सेरामिक कलर वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। संभव है कि यह लिमिटेड एडिशन डिवाइस हो और इसकी उपलब्धता को लेकर भी ज्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हमें रिव्यू के लिए ऑनिक्स वेरिएंट मिला। इसका मेटल फ्रेम ग्रे कलर का है।

वनप्लस एक्स का बैकपैनल ग्लास का बना है। अच्छी बात यह है कि हैंडसेटमजबूत नज़र आता है। हैंडसेट के टॉप में बायें हिस्से पर कैमरा और फ्लैश मौजूद हैं।
Advertisement

वनप्लस एक्स का फ्रेम मेटल का है। एक लाइन्ड पैटर्न पूरे डिवाइस पर मौजूद है। टॉप पर 3.5 एमएम सॉकेट और सेकेंडरी माइक्रोफोन को जगह दी गई है। बायीं तरफ नोटिफिकेशन स्लाइडर है और हैंडसेट के निचले हिस्से में स्पीकर ग्रिल और यूएसबी पोर्ट। हैंडसेट के दायें हिस्से में मौजूद हैं पावर और वॉल्यूम बटन। सिम ट्रे भी हैंडसेट की दायीं तरफ है।
Advertisement

आपको बता दें कि रिव्यू यूनिट को अनपैक करने के बाद पहले दो घंटों तक हमें पावर और वॉल्यूम बटन के साथ समस्या हुई। हमे मिले रिव्यू यूनिट के पावर और वॉल्यूम बटन अपने आप निकल गए। हालांकि, हमने इसे कुछ देर बाद ठीक कर लिया। हम यह साफ तौर से नहीं कह सकते कि ऐसा हर हैंडसेट के साथ होगा या फिर यह कोई प्रोडक्शन खामी है।

हमें नोटिफिकेशन स्लाइडर वाला फ़ीचर पसंद आया। यह तीन पोजीशन वाला स्विच है जिससे आप यह तय कर सकते हैं कि आपको कितने नोटिफिकेशन मिलें। यह फ़ीचर कई यूज़र को बहुत उपयोगी लग सकता है, वैसे हमारे लिए यह ज़्यादा काम का नहीं था।
Advertisement

वनप्लस एक्स में 5 इंच का फुल-एचडी एमोलेड स्क्रीन है जो हमें बेहद ही पसंद आया। यह बेहद ही शार्प, डिटेल्ड और वाइब्रेंट है। यह आंखों को सुकून देता है और सूरज की रोशनी में भी इस पर पढ़ पाना आसान है।

वनप्लस एक्स कंपनी द्वारा दिए गए प्रोटेक्टर फिल्म के साथ आता है। यह एक सराहनीय कोशिश है, क्योंकि ज्यादातर लोग अपने डिवाइस के स्क्रीन पर प्रोटेक्टर इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर
वनप्लस एक्स 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 801 चिपसेट पर चलता है और ग्राफिक्स के लिए इंटिग्रेटेड है एड्रेनो 330 जीपीयू। भले ही चिपसेट सबसे आधुनिक नहीं है, लेकिन इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है। 2015 के अंत में रिलीज किए गए हैंडसेट में पुराने चिपसेट के इस्तेमाल पर तो सवाल उठेंगे, लेकिन हम इस कीमत में वनप्लस एक्स की परफॉर्मेंस से संतुष्ट हैं।

वनप्लस एक्स 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज, डुअल-सिम कनेक्टिविटी, 3 जीबी के रैम और 2525 एमएएच की बैटरी के साथ आता है। अफसोस की बात यह है कि डिवाइस फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट नहीं करता।

हैंडसेट कंपनी के अपने ऑक्सीजन ओएस के दूसरे वर्ज़न से लैस है। डिवाइस को इंटरनेट से कनेक्ट करते ही ओएस अपडेट करने का विकल्प मिलता है। आपको बता दें कि लेटेस्ट ऑक्सीजन ओएस एंड्रॉयड 5.1.1 पर बेस्ड है।

ऑक्सीजन ओएस बहुत हद तक स्टॉक एंड्रॉयड लॉलीपॉप जैसा ही है। इसके साथ यूज़र को ऐप पर्मिशन स्क्रीन मिलता है जिसके जरिए वे हर ऐप की पर्मिशन परिभाषित कर सकते हैं।

कैमरा
वनप्लस एक्स में एफ/2.2 एपरचर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ सिंगल-टोन फ्लैश भी मौजूद है। डिवाइस में एफ/2.4 एपरचर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे से यूज़र नोर्मल मोड में 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। रियर कैमरे से स्लो-मोशन वीडियो भी रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

इसके कैमरा ऐप को गूगल कैमरा जैसा डिजाइन किया गया है, लेकिन इसमें कुछ अंतर भी हैं। आप आसानी से फोटो और वीडियो रिज़ॉल्यूशन सेट कर सकते हैं।

कैमरा तेजी से काम करता है। यह कलर और लाइटिंग रिप्रोडक्शन के मामले में शानदार है। आउटडोर शॉट में शैडो और सनलाइट का कंबिनेशन शानदार था। इंडोर में अच्छी रोशनी और कम लाइट में ली गई तस्वीरें भी ठीक आईं। हालांकि, सैंपल शॉट को करीब से देखने पर डिटेल की कमी साफ नज़र आई।

परफॉर्मेंस
वनप्लस एक्स एक अच्छा परफॉर्मर है। मजबूत चिपसेट को 3 जीबी के रैम से भी मदद मिलती है। डिवाइस पर हमारे टेस्ट वीडियो और गेम्स आसानी से चले। हालांकि, एंग्री बर्ड्स 2 और डेड ट्रिगर 2 खेलने के दौरान हैंडसेट जरूर गर्म हुआ। इसका असर बैटरी पर भी पड़ा।

फोन की कॉल क्वालिटी अच्छी थी। वाई-फाई और मोबाइल नेटवर्क से कनेक्शन भी लगातार बरकरार रहे। हैंडसेट के स्पीकर से आवाज़ थोड़ी कमजोर आती है, हालांकि हेडफोन में आउटपुट अच्छी है।

हमारे वीडियो लूप टेस्ट में वनप्लस एक्स की बैटरी 11 घंटे 54 मिनट तक चली। हालांकि, दैनिक इस्तेमाल में हम बैटरी की परफॉर्मेंस से उतने संतुष्ट नहीं हैं। बैटरी एक दिन तक ही चल पाएगी। फोन कॉल और मैसेज करने पर बैटरी ज्यादा खत्म नहीं होती, लेकिन अन्य डिवाइस की तुलना में इस हैंडसेट में वेब ब्राउजिंग और गेम खेलने पर बैटरी ज्यादा तेजी से खत्म होती है।

हमारा फैसला
वनप्लस ने बहुत ही कम वक्त में स्मार्टफोन की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरीं। कंपनी ने अब तक ऐसे प्रोडक्ट पेश किए हैं जिनके स्पेसिफिकेशन फ्लैगशिप डिवाइस वाले हैं, लेकिन कीमत बेहद ही कम है। हालांकि, हैंडसेट की क्वालिटी और इनवाइट सिस्टम पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद कंपनी लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रही है।

अब बात वनप्लस एक्स की। यह एक अच्छा मिड-बजट डिवाइस है जो पुराने चिपसेट के साथ मजबूत परफॉर्मेंस देता है। इसका लुक भी अच्छा है और प्रीमियम एहसास देता है। हालांकि, इसकी बिल्ड क्वालिटी पर सवाल उठते हैं और कैमरे की परफॉर्मेंस में डिटेल की कमी है। डिवाइस के ज्यादा गर्म होने का नकारात्मक असर इसकी बैटरी पर देखने को मिलता है। अगर आप हैंडसेट के लिए इनवाइट हासिल करने में कामयाब रहें तो आप परफॉर्मेंस, लुक और सॉफ्टवेयर के लिहाज से एक डीसेंट फोन खरीदेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  4. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  8. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  10. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.