OnePlus TV U1S की कीमत, ऑफर और डिज़ाइन लॉन्च से पहले लीक, एक्सटर्नल Webcam की भी मिली जानकारी

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के द्वारा ट्वीट की गई जानकारी के अनुसार, OnePlus TV U1S के 50 इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये होगी, जबकि इसके 55 इंच का मॉडल 48,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा और इसका 65 इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये होगी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जून 2021 14:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus TV U1S सीरीज़ 10 जून को होगी लॉन्च
  • वनप्लस टीवी यू1एस पर मिलेगा डिस्काउंट ऑफर भी
  • टीवी सीरीज़ के लिए प्लग-एन-प्ले वेबकैम के रेंडर्स भी लीक

पतले बेजल्स से लैस होगा टीवी

OnePlus TV U1S सीरीज़ को लॉन्च होने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं, नई लीक में आगामी स्मार्ट टीवी लाइनअप की कीमत और डिज़ाइन की जानकारी दी गई है। प्रतीत होता है कि यह टीवी मॉडल्स तीन किनारों पर बिल्कुल न के बराबर बेजल्स के साथ आएंगे, जबकि निचले हिस्से पर थोड़े मोटे बेजल मिलेंगे। टीवी के साथ-साथ टीवी के रिमोट का रेंडर भी साझा किया गया है, जिसमें रिमोट को नई कनेक्टिविटी विकल्प व लोकप्रिय ओटीटी प्लेटफॉर्म के हॉट-की के साथ देखा गया है। टीवी मॉडल्स की कथित कीमत को भी लीक किया गया है। वनप्लस टीवी यू1एस सीरीज़ में तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल शामिल हो सकते हैं, जिसमें 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच के मॉडल्स मिलेंगे। इसकी कीमत कथित रूप से 39,999 रुपये से शुरू होगी।  
 

OnePlus TV U1S series price in India (expected)

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के द्वारा ट्वीट की गई जानकारी के अनुसार, OnePlus TV U1S के 50 इंच मॉडल की कीमत 39,999 रुपये होगी, जबकि इसके 55 इंच का मॉडल 48,999 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होगा और इसका 65 इंच मॉडल की कीमत 64,999 रुपये होगी। माना जा रहा है कि यह टीवी सीरीज़ तीन स्क्रीन साइज़ मॉडल के साथ आ सकती है, जिन पर 10 जून से लेकर 15 सिंतबर तक लिमिटेड डिस्काउंट ऑफर किया जाएगा। वहीं, इन टीवी पर 37,999 रुपये, 45,999 रुपये और 60,999 रुपये की कीमत वाले टीवी पर HDFC Bank कार्डधारकों को क्रमश: 2,000, 3,000 और 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट प्राप्त हो सकती है।

डिज़ाइन की बात करें, तो अग्रवाल ने Pricebaba के कॉलेब्रेशन में OnePlus TV U1S सीरीज़ और रिमोट के रेंडर्स साझा किए हैं। इन रेंडर्स में टीवी मॉडल्स के टॉप और तीन किनारों पर सुपर स्लिम बेजल देखी जा सकती है जबकि निचले किनारे पर स्लिम बेजल्स देखे जा सकते हैं। टीवी  के निचले हिस्से पर एक एक्सटेंडेड मॉड्यूल भी देखा जा सकता है, जिसमें माइक्रोफोन चार छोटे एलईडी इंडिकेटर के साथ स्थित है। इससे इशारा मिलता है कि टीवी में गूगल असिस्टेंट सपोर्ट मिल सकता है, जिसका इस्तेमाल बिना रिमोट के भी कर सकते हैं। यह बिल्कुल नए Realme Smart TV 4K 43 इंच स्मार्ट टीवी में मौजूद सुविधा के समान है।

टीवी के रिमोट NFC सपोर्ट के साथ आ सकते हैं, जो कि यूज़र्स को उनका कॉन्टेंट टीवी और स्मार्टफोन के बीच शेयर करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, रिमोट पर Netlflix, Amazon Prime Video और Google Assistant को समर्पित हॉट-की भी मौजूद हैं। इस कॉम्पैक्ट ब्लैक रिमोट के टॉप पर माइक्रोफोन भी दिया गया है।
Advertisement
 
अंत में एक अन्य जाने माने टिप्सटर योगेश ने MySmartPrice के कॉलेब्रेशन के साथ OnePlus TV U1S सीरीज़ के लिए प्लग-एन-प्ले वेबकैम के रेंडर्स भी साझा किए हैं। यह देखने में वेबकैम की तरह है, जिसमें पिछले हिस्से पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। साथ ही इसमें कैमरा के लिए फिजिकल शटर दिया गया है, जो कि माइक को भी कवर करता है। रिपोर्ट  का कहना है कि वेबकैम 30fps पर 1080p रिजॉल्यूशन प्रदान करेगा और इसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये हो सकती है।
 
 
 
रिव्यू
  • Design
  • Performance
  • Value for Money
  • Software
  • Features
  • Good
  • Simple, to-the-point design

  • Ultra-HD and Dolby Vision in a compact size

  • Lots of connectivity options

  • Good software, hands-free Google Assistant

  • Good sound quality, Dolby Atmos
  • Bad
  • Poor colour accuracy

  • Ultra-HD content doesn’t look very sharp or detailed

  • Some motion issues
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

डाइमेंशन

960mm x 563mm x 76mm

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  2. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  3. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  4. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  5. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  6. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  7. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  10. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.