OnePlus Turbo स्पेसिफिकेशंस लीक: 165Hz OLED डिस्प्ले, 7650mAh बैटरी, 100W चार्जिंग का हुआ खुलासा

OnePlus कथित तौर पर टर्बो सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 13:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Turbo स्मार्टफोन इस साल के आखिर से पहले चीन में पेश होगा।
  • टीजर में OnePlus टर्बो के प्रोसेसर के बारे में पता चला था।
  • नई लीक से OnePlus Turbo की बैटरी साइज का भी खुलासा हुआ है।

OnePlus 13 में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर टर्बो सीरीज स्मार्टफोन्स पर काम कर रहा है। रिपोर्ट्स से पता चला है कि यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर से पहले चीन में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो जाएगा। OnePlus ने हाल ही में नया टीजर जारी किया था, जिसमें OnePlus टर्बो के प्रोसेसर के बारे में पता चला था। अब एक नई लीक से इसकी बैटरी साइज का भी खुलासा हुआ है। यहां हम आपको वनप्लस टर्बो के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Turbo Specifications (Expected)

डिजिटल चैट स्टेशन की लीक में आगामी OnePlus स्मार्टफोन में उपयोग होने वाली ड्यूल सेल बैटरी की बात हुई है। इनमें 7300mAh, 7650mAh और 7800mAh की बैटरी का पता चला है, जो कि तीनों ही 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती हैं। हालांकि, टिप्सटर ने इन स्मार्टफोन के नाम नहीं बताए हैं, लेकिन 7300mAh और 7800mAh की बैटरी वाले फोन OnePlus 15 और Ace 5 हैं, जो कि इसी महीने चीनी बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। OnePlus 15 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 और OnePlus Ace 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।

7,650mAh की बैटरी वाला फोन OnePlus Turbo हो सकता है। यह बताया गया है कि तीनों फोन OLED पैनल से लैस हैं जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट है। हालांकि, वनप्लस 15 में BOE X3 OLED डिस्प्ले मिलने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन संभावना है कि बाकी दोनों स्मार्टफोन Tianma पैनल से लैस हो सकते हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो OnePlus Turbo में आगामी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेनरेशन 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। इस चिपसेट में 3.8GHz प्राइम कोर और 3.32GHz परफॉर्मेंस कोर के साथ-साथ एक नया एड्रेनो जीपीयू की पुष्टि हो चुकी है। OnePlus फिलहाल OnePlus 15 और Ace 6 के लॉन्च होने की जानकारी दे रहा है। संभावना है कि ब्रांड अगले महीने OnePlus Turbo के बारे में जानकारी देना शुरू कर देगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.