OnePlus Nord 3 5G और Nord CE 3 5G के साथ Nord Buds 2r भी होंगे 5 जुलाई को लॉन्च! कंपनी ने दिया नया अपडेट

दोनों ही स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने एक और डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस Nord Buds 2r बताए गए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 जून 2023 19:30 IST
ख़ास बातें
  • दोनों ही स्मार्टफोन के साथ एक और Nord डिवाइस लॉन्च होने वाला है।
  • जुलाई में कंपनी तीन Nord डिवाइस लॉन्च करने वाली है।
  • अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसे लिस्ट भी कर दिया है।

OnePlus ने हाल ही में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को भारत में लॉन्च किया था।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने अगले महीने में बड़ा धमाका करने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने नए OnePlus Nord स्मार्टफोन्स, जिसमें OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G शामिल हैं, के लिए टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने एक और बड़ा अपडेट देते हुए कहा है कि दोनों ही स्मार्टफोन के साथ एक और Nord डिवाइस लॉन्च होने वाला है। यानि कि जुलाई में कंपनी तीन Nord डिवाइस लॉन्च करने वाली है। आइए आपको बताते हैं पूरी जानकारी। 

OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G का लॉन्च जुलाई के लिए कंफर्म हो चुका है। लेकिन तारीख अभी ऑफिशियली घोषित नहीं की गई है। दोनों ही स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी ने एक और डिवाइस के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस Nord Buds 2r बताए गए हैं। जो कि 5 जुलाई को लॉन्च होने जा रहे हैं। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने इसे लिस्ट भी कर दिया है। हालांकि OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G का नाम यहां पर कंपनी ने खुले रूप से नहीं दिया है, लेकिन इन तीनों डिवाइसेज को New Nord #1 और New Nord #2 जरूर कहा है। स्मार्टफोन की लॉन्च डेट की पुष्टि अभी नहीं की गई है, लेकिन अब कयास लग गए हैं कि 5 जुलाई को ही तीनों Nord डिवाइस लॉन्च होने वाले हैं। 
Advertisement

OnePlus Nord 3 5G और OnePlus Nord CE 3 5G के बारे में अभी तक जो जानकारी सामने आई है, उस पर एक नजर डाल लेते हैं। OnePlus Nord 3 के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक हो चुके हैं। इसमें 6.74 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आएगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होगा। Dimensity 9000 चिपसेट को 16GB रैम का सपोर्ट होगा। अभी इस फोन को लेकर बहुत अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही कंपनी की ओर से इसके स्पेक्स का खुलासा होना संभावित है। 

वहीं, Nord CE 3 5G के स्पेक्स की बात करें तो फोन में 6.7 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 950 निट्स की पीक ब्राइटनेस देखने को मिल सकती है। इसमें Snapdragon 782G चिपसेट दिया जाएगा जिसके साथ में 12GB तक LPDDR4X फिजिकल रैम, और 16GB तक वर्चुअल रैम का सपोर्ट होगा। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट देखने को मिलेगा। साथ में 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर होगा। यह TurboRAW फीचर के साथ आ सकता है। फोन 30fps पर 4K वीडियो शूट करने की क्षमता रखेगा, ऐसा कहा गया है। 
Advertisement

OnePlus Nord CE 3 5G में 5000mAh बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 80W SUPERVOOC फास्ट चार्ज को भी सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में HyperTouch और HyperBoost Engine समेत NFC जैसे फीचर भी होंगे। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 ओएस के साथ आने वाला है जिस पर OxygenOS 13.1 की लेयर देखने को मिलेगी। कहा गया है कि कंपनी इसके साथ 2 साल तक एंड्रॉयड अपडेट और 3 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देगी। फोन एक्वा सर्ज और ग्रे शिमर कलर्स में पेश किया जा सकता है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Good display
  • Powerful performance
  • All-day battery life
  • Excellent primary camera performance
  • Clean software
  • Bad
  • Ultra-wide camera could have been better
  • Competition offers better IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9000

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1240x2772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  2. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 से कम में स्मार्टवॉच, Flipkart सेल, डिस्काउंट पर खरीदें ये 5 ऑप्शन
  2. Motorola Razr Flex 27 का लॉन्च कंफर्म, 50MP दो कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे होंगे फीचर्स!
  3. Oppo का 10,050mAh बैटरी वाला टैबलेट Pad Air 6 होगा 16 नवंबर को लॉन्च, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. 6500mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6400 चिपसेट वाला 5G फोन Amazon सेल में 15 हजार से भी कम में
  5. Airtel का गजब ऑफर! 1 महीने के प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज पर 2 महीने चलेगा प्लान!
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Lava Virat Curve 5G, Flipkart दिवाली सेल में ऑफर
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  10. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.