OnePlus Open ने भारत में बनाया सेल्स का रिकॉर्ड

यह जानकारी कंपनी के प्रेसिडेंट और COO, Kinder Liu ने दी है। हालांकि, इस सेल्स के आंकड़े का खुलासा नहीं किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 नवंबर 2023 23:23 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open ने भारत और उत्तर अमेरिका में रिकॉर्ड बनाया है
  • इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है
  • इसकी 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है

पिछले महीने कंपनी ने इस स्मार्टफोन की बिक्री की थी

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भारत और उत्तर अमेरिका में इस स्मार्टफोन ने सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। यह जानकारी कंपनी के प्रेसिडेंट और COO, Kinder Liu ने दी है। हालांकि, इस सेल्स के आंकड़े का खुलासा नहीं किया गया है। 

Kinder ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्टर में बताया गया है कि OnePlus Open ने भारत और उत्तर अमेरिका में एक दिन की सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इस स्मार्टफोन में भारत में ई-कॉमर्स साइट Amazon और उत्तर अमेरिका में कंपनी की वेबसाइट के जरिए हुई सेल्स में रिकॉर्ड बनाया है। पिछले महीने कंपनी ने OnePlus Open की बिक्री शुरू की थी। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट दिया गया है। इसमें 7.82 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 6.31 इंच का बाहरी डिस्प्ले है। इसके दोनों डिस्प्ले 120 Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करते हैं। इस स्मार्टफोन में तीन हैसलब्लैड ब्रांडेड रियर कैमरे दिए गए हैं। इनमें से एक Sony का नेक्स्ट जनरेशन LYTIA-T808 "पिक्सल स्टैक्ड" CMOS सेंसर है। 

इस स्मार्टफोन की 4,800mAh की बैटरी 67 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Open को 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,39,999 रुपये है। यह एमेरेल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी जल्द ही OnePlus 12 को लॉन्च कर सकती है। यह OnePlus 11 की जगह लेगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के कैमरा के बारे में जानकारी दी है। इसके डिजाइन और कुछ स्पेसिफिकेशंस को टिप्सटर्स ने लीक किया था। पिछले कुछ वर्षों में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

हाल ही में OnePlus ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में बताया था कि इस स्मार्टफोन में Sony का LYT-808 कैमरा दिया जाएगा। इसमें 2K रिजॉल्यूशन के साथ ProXDR डिस्प्ले होगा। इसमें 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा। इस स्मार्टफोन में 5,400 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50 W वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 gen 3 SoC दिया जा सकता है। OnePlus 12 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जा सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro vs Xiaomi 17 Ultra vs Oppo Find X9 Pro: कौन सा फ्लैगशिप है बेहतर?
  2. Optimist 1.4 Ton Inverter Split AC Review: सिर्फ AC नहीं, एक स्मार्ट कूलिंग सिस्टम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  4. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  5. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  6. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
  7. Infinix Hot 70 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, 6,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite लॉन्च से पहले आई नजर, जानें कीमत और फीचर्स तक
  9. अब दिवालिया एयरलाइन के डेटा से अपना AI ट्रेन करेगा Google, खर्च किए 95 करोड़ रुपये
  10. स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.