OnePlus Open फोल्डेबल फोन Stylus से भी चलता है! यूजर ने Oppo Pen से किया ऑपरेट

फोन की सेटिंग्स ऐप में स्टाइलस मेन्यु पेज भी मौजूद बताया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अक्टूबर 2023 12:55 IST
ख़ास बातें
  • आश्चर्यजनक रूप से फोन में स्टाइलस सपोर्ट पाया गया है।
  • एक यूजर ने फोन में Oppo Pen का इस्तेमाल किया है।
  • हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्टाइलस के बारे में कुछ जानकारी नहीं दी।

OnePlus Open चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus की ओर से पहला फोल्डेबल फोन है

Photo Credit: Reddit/Rashed341

OnePlus Open चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus की ओर से पहला फोल्डेबल फोन है जो इस वक्त स्मार्टफोन मार्केट में छाया हुआ है। इस फोन में कंपनी ने स्टाइलस सपोर्ट होने का कोई जिक्र नहीं किया है, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से फोन में स्टाइलस सपोर्ट पाया गया है। एक यूजर ने इस फोन को स्टाइलस से चलाकर देखा और कामयाब भी रहा। यूजर ने बकायदा फोन को चलाते हुए वीडियो शेयर किया है। साथ ही OnePlus Open फोन के अंदर स्टाइलस के सेटिंग्स होने का खुलासा भी किया है। 

OnePlus Open फोल्डेबल में स्टाइलस सपोर्ट पाया गया है। लॉन्च के समय कंपनी ने फोन में स्टाइलस सपोर्ट का कोई इशारा नहीं दिया था। लेकिन एक यूजर ने फोन में Oppo Pen का इस्तेमाल किया है, और यह इसके साथ ऑपरेट करता हुआ पाया गया। Reddit यूजर Rashed341 ने इस फोन को स्टाइलस के साथ चलाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि फोन ओप्पो के स्टाइलस को बड़े आराम से सपोर्ट कर रहा है। 
Advertisement

यहां पर एक रोचक बात और भी सामने आई है। फोन की सेटिंग्स ऐप में स्टाइलस मेन्यु पेज भी मौजूद बताया गया है। हालांकि कंपनी ने अधिकारिक रूप से स्टाइलस के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं दी है। स्टाइलस का सपोर्ट होना इस वक्त एक इत्तेफाक कहा जा सकता है, और OnePlus Open में Oppo Pen इस्तेमाल करने से पहले यूजर को स्वयं के विवेक का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि हो सकता है कि समय के साथ स्टाइलस इस्तेमाल करते हुए फोन के डिस्प्ले में कोई खराबी भी आ सकती है। 

बहरहाल, कंपनी की ओर से OnePlus Open स्टाइलस के बारे में कोई भी अपडेट नहीं दिया गया है। किसी अन्य फोन का स्टाइलस इस्तेमाल करना रिस्क से भरा हो सकता है। OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह Android 13 पर आधारित OxygenOS 13.2 पर चलता है। इसमें 7.82-इंच (2,268x2,440 पिक्सल) 2K फ्लेक्सी-फ्लुइड LTPO 3.0 AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 1-120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 2,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट शामिल है। 
Advertisement

OnePlus Open की बाहरी स्क्रीन 6.31-इंच (1,116x2,484 पिक्सल) 2K LTPO 3.0 सुपर फ्लूइड AMOLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz डायनेमिक रिफ्रेश रेट, 240Hz टच रिस्पॉन्स रेट और 2,800 nits तक की पीक ब्राइटनेस है। इसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 चिप के साथ लॉन्च किया है, जिसे 16GB LPDDR5x रैम के साथ जोड़ा गया है। फोटो और वीडियो के लिए, OnePlus में हैसलब्लैड-ब्रांडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप है। फोन डुअल-सेल 4,800mAh बैटरी (3,295+1,510mAh) से लैस है, जो 67W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Slim and light foldable design
  • Excellent displays
  • Plenty of raw performance
  • Good for gaming
  • Speedy wired charging
  • Well-rounded cameras
  • Excellent battery life
  • Bad
  • No wireless charging
  • Basic IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.82 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

4800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2,440x2,268 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  3. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  2. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  3. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  6. Flipkart Sale में MRP ₹55 हजार का फोन ₹23 हजार से सस्ते में! 8000mAh की बटैरी
  7. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  8. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  10. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.