OnePlus Open फोल्डेबल फोन जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने किया कंफर्म, जानें स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Open में 7.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले और 6.3 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 09:15 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open में 7.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • OnePlus Open के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।
  • OnePlus Open में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।

Oppo Find N2 में 7.6 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Oppo

OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open जल्द ही बाजार में एंट्री लेने वाला है। OnePlus ने बुधवार 20 सितंबर को एक इवेंट के दौरान घोषणा की था कि उसका पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, अभी तक ब्रांड द्वारा तारीख को कंफर्म नहीं किया गया है, लेकिन एक नई लीक से पता चला है कि वनप्लस ओपन 19 अक्टूबर को पेश होगा। वनप्लस ओपन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ और 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिलने की संभावना है।

OnePlus ने सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में टेकक्रंच डिसरप्ट 2023 इवेंट के दौरान कंफर्म किया है कि उसका पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। OnePlus का दावा है कि नया फोन कॉम्पैक्ट फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर में सभी फ्लैगशिप फीचर्स से लैस फोन बनने के लिए तैयार है"। वनप्लस के आगामी फोन की जानकारी ऑफिशियल वनप्लस वेबसाइट, वनप्लस फोरम और सोशल मीडिया पर जल्द ही उपलब्ध होगी। हालांकि कंपनी ने उपनाम OnePlus Open को कंफर्म नहीं किया है, जिसकी कुछ महीने पहले जानकारी आई थी।
Advertisement

जाने-माने टिपस्टर मैक्स जाम्बोर (@MaxJmb) ने एक्स दावा किया कि OnePlus Open 19 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। पहले यह जानकारी थी कि OnePlus अगस्त में फोल्डेबल फोन पेश करेगा, लेकिन कथित तौर पर इस तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। यह BOE डिस्प्ले के बजाय Samsung पैनल पर स्विच करने के कंपनी के फैसले के चलते हुआ।

OnePlus Open में Samsung Galaxy Z Fold 5, Pixel Fold और Vivo X Fold 2 जैसा आउटवर्ड फोल्डिंग डिजाइन मिल सकता है। यह स्मार्टफोन पहले चीन में पेश हो सकता है और फिर भारत और अमेरिका समेत ग्लोबल मार्केट में आ सकता है। OnePlus ने खुलासा किया है कि वह बीते कुछ समय से फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। इसकी कीमत 1,20,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। 


Advertisement
OnePlus Open के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Open में 7.8 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले और 6.3 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले दी जा सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। आगामी फोन में कथित तौर पर ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC दिया जा सकता है। इस फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो OnePlus Open के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन(OIS) के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा पेरीस्कोप कैमरा दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  2. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  3. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  4. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  9. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.