OnePlus Nord और OnePlus 8 में कौन बेहतर?

OnePlus Nord बिना प्रीमियम कीमत के के 5G, फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले और डुअल फ्रंट कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस आता है। हालांकि यह OnePlus 8 की लोकप्रियता पर भी अपना प्रभाव डाल सकता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 22 जुलाई 2020 17:38 IST
ख़ास बातें
  • भारत में 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुआ है OnePlus Nord
  • OnePlus 8 की भारत में कीमत 41,999 रुपये से होती है शुरू
  • कई समानताओं के साथ आते हैं दोनों स्मार्टफोन

OnePlus Nord की भारत में शुरुआती कीमत 24,999 रुपये है

OnePlus Nord ने भारत में बढ़ती मिड-रेंज मार्केट में कंपनी के 'किफायती' स्मार्टफोन के रूप में कदम रख दिया है। लंबे समय से स्मार्टफोन टीज़र्स के कारण सुर्खियों में छाया हुआ था और अब कंपनी ने कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी का खुलासा करते हुए मंगलवार को स्मार्टफोन को भारत और यूरोप में लॉन्च कर दिया है। OnePlus Nord बिना प्रीमियम कीमत के के 5G, फ्लुइड एमोलेड डिस्प्ले और डुअल फ्रंट कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस आता है। हालांकि नए वनप्लस नॉर्ड से Xiaomi, Huawei और Samsung जैसे ब्रांडों को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद है, लेकिन यह OnePlus 8 की लोकप्रियता पर भी अपना प्रभाव डाल सकता है। याद दिला दें कि OnePlus 8 को कंपनी ने इस साल अप्रैल में लॉन्च किया था। दोनों फोन के बीच जो थोड़ा बहुत नज़र आने वाला अंतर है, वह इनका कैमरा सेटअप है।

तो यदि आप सोच रहे हैं कि OnePlus Nord अपने बड़े भाई, OnePlus 8 की तुलना में कितना अलग है, तो यहां हम दोनों स्मार्टफोन की कीमतों और स्पेसिफिकेशन के बीच तुलना कर रहे हैं।
Advertisement

 

Oneplus Nord vs OnePlus 8: Price in India

भारत में वनप्लस नॉर्ड की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। OnePlus Nord का 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 27,999 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल 29,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन ब्लू मार्बल और ग्रे ऑनिक्स रंग में लॉन्च किया गया है। वनप्लस नॉर्ड के दोनों महंगे वेरिएंट 4 अगस्त से उपलब्ध होंगे। जबकि सबसे सस्ते 6 जीबी रैम वेरिएंट की बिक्री सितंबर में शुरू होगी।

वहीं, OnePlus 8 तीन रैम और तीन स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध होता है, जो हैं- 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 12 जीबी + 256 जीबी। वहीं, इनकी कीमतें क्रमश: 41,999 रुपये, 44,999 रुपये, और 49,999 रुपये हैं। OnePlus 8 फोन ग्लेसियल ग्रीन, इंटरस्टेलर ग्लो और ऑनिक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में बेचा जाता है। 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट इन तीनों रंग में उपलब्ध होता है। जबकि, फोन का 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट ग्लेसियल ग्रीन और ऑनिक्स ब्लैक रंग में उपलब्ध होता है।
Advertisement
 

Oneplus Nord vs OnePlus 8: Specifications

नया डुअल-सिम OnePlus Nord एंड्रॉयड 10 पर आधारित OxygenOS 10.5 पर चलता है। इसमें 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जो 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गई है। यह नाइट मोड, रीडिंग मोड और वीडियो इनहांसर जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर और 12 जीबी तक LPDDR4x रैम दी गई है।

वहीं, दूसरी ओर OnePlus 8 डुअल-सिम सपोर्ट से लैस आता है और एंड्रॉयड 10 पर आधारित ऑक्सीजनओएस पर चलता है। इसमें 6.55 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। नॉर्ड की तरह ही इसके डिस्प्ले में भी 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो मिलता है। यह 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक LPDDR4X रैम दी गई है।
Advertisement

कैमरों पर आते हैं। OnePlus Nord के पिछले हिस्से पर चार कैमरे मौज़ूद हैं। यहां पर एफ/ 1.75 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। गौर करने वाली बात है कि इसी प्राइमरी सेंसर का इस्तेमाल OnePlus 8 में हुआ है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। कैमरा सेटअप में 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वनप्लस नॉर्ड में डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप है। आगे की तरफ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है और सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है।
Advertisement

वहीं, OnePlus 8 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसके सेटअप में यहां 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 1.75 है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 16 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया। सेल्फी की बात करें तो वनप्लस 8 में 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.45 लेंस है।

OnePlus Nord की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी तक जाती है। स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट भी है।
Advertisement

वहीं, OnePlus 8 की इनबिल्ट स्टोरेज भी 256 जीबी तक जाती है। इसमें भी स्टोरेज बढ़ाने की कोई सुविधा नहीं है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर फोन का हिस्सा हैं। यह फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है।


OnePlus Nord की बैटरी 4,115 एमएएच की है जो वार्प चार्ज 30टी को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 158.3x73.3x8.2 मिलीमीटर है और वज़न 184 ग्राम। वहीं, OnePlus 8 में 4,300 एमएएच की बैटरी मिलती है और यह भी Warp Charge 30T से लैस आता है। दोनों फोन वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट नहीं करते हैं। फोन का डाइमेंशन 160.2x72.9x8.0 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम है।
 
वनप्लस नॉर्ड बनाम वनप्लस 8

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.44 इंच6.55 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
12 जीबी12 जीबी
स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी
बैटरी क्षमता
4115 एमएएच4300 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 10एंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.446.55
रिज़ॉल्यूशन
1080x2400 पिक्सल1080x2400 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास
आस्पेक्ट रेशियो
20:920:9
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-402

हार्डवेयर

प्रोसेसर
2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जीक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
रैम
12 जीबी12 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
256 जीबी256 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.75, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 5-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.75, 0.8-micron) + 16-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4, 1.75-micron)
रियर ऑटोफोकस
हांहां
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
32-मेगापिक्सल (f/2.45, 0.8-micron) + 8-मेगापिक्सल (f/2.45)16-मेगापिक्सल (f/2.45, 1.0-micron)
पॉप-अप कैमरा
नहीं-
फ्रंट ऑटोफोकस
नहींनहीं
फ्रंट फ्लैश
नहीं-

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
OxygenOS 10.5OxygenOS

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी/एएक्स
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां
सिम की संख्या
22
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हां-
लाइटनिंग
-नहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हां-
इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
  2. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  3. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  4. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  7. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  8. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  10. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.