OnePlus Nord में फ्लैगशिप कैमरा अनुभव मिलने का दावा, रिटेल बॉक्स सार्वजनिक

पुराने टीज़र्स में वनप्लस नॉर्ड का वर्टिकली स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ चुका है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वनप्लस नॉर्ड के तीनों कैमरे OIS सपोर्ट के साथ आएंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 18:24 IST
ख़ास बातें
  • 21 जुलाई को लॉन्च हो सकता है OnePlus Nord
  • कंपनी ने बनाया वनप्लस नॉर्ड के लिए समर्पित एक इंस्टाग्राम पेज़
  • वनप्लस नॉर्ड की कीमत 500 डॉलर्स से कम होगी

OnePlus Nord के ज़रिए कंपनी की नज़र मिड-रेंज सेगमेंट पर

OnePlus Nord स्मार्टफोन 'फ्लैगशिप कैमरा' के साथ आने वाला है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज़ स्टेब्लाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट मौजूद होगा। इस जानकारी का खुलासा खुद OnePlus ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए किया है। इसके अलावा कंपनी ने आगामी वनप्लस स्मार्टफोन के रिटेल बॉक्स की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। अगर हम पुरानी रिपोर्ट्स की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड स्मार्टफोन भारत में 21 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। यह कंपनी का किफायती स्मार्टफोन होगा, जिसकी कीमत 500 डॉलर से कम होगी। इससे पहले टीज़र के जरिए वनप्लस नॉर्ड के रियर और फ्रंट पैनल की भी झलक दिखाई जा चुकी है।
 

हाल ही में हमने आपको जानकारी दी थी कि OnePlus Nord को समर्पित एक इंस्टाग्राम पेज़ बनाया गया है, इस पेज़ पर कंपनी ने खुलासा किया है कि वनप्लस नॉर्ड फोन OIS सपोर्ट के साथ आएगा। कंपनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कैमरा सिस्टम के साथ OIS टेक्नोलॉजी का उल्लेख किया है, जो हिलते हाथ के साथ भी शानदार तस्वीर लेने की क्षमता रखता है। इसके अलावा OnePlus के को-फाउंडर Carl Pei ने अपने ट्वीट के जरिए टीज़ किया है कि यह नया फोन 'फ्लैगशिप कैमरा' अनुभव प्रदान करेगा।

पुराने टीज़र्स में वनप्लस नॉर्ड का वर्टिकली स्थित ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप नज़र आ चुका है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वनप्लस नॉर्ड के तीनों कैमरे OIS सपोर्ट के साथ आएंगे।

कैमरा टीज़र के अलावा, वनप्लस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वनप्लस नॉर्ड के रिटेल बॉक्स की भी झलक दिखाई है। इस बार वनप्लस का यह रिटेल बॉक्स ब्लैक कलर के साथ आया है, जिसमें अंदर से सयान रंग की झलक दिखी है। बता दें, यह मौजूदा वनप्लस रिटेल बॉक्स की तरह नहीं है जो आमतौर पर व्हाइट और रेड कलर में आते हैं।
Advertisement

इस रिटेल बॉक्स के ऊपरी हिस्से पर नॉर्ड की ब्रांडिंग भी दिखी है, जबकि वनप्लस का लोगो रिटेल बॉक्स के ऊपरी कोने पर स्थित है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में वनप्लस ने रिटेल बॉक्स के डिज़ाइन पर ज़ोर दिया है।
Advertisement

आपको बता दें, वनप्लस इस हफ्ते के बाद वनप्लस नॉर्ड के लिए दूसरा बार प्री-ऑर्डर लाइव करने जा रहा है। हालांकि, पहली बार प्री-ऑर्डर यूरोप की सीमित मार्केट्स में ही उपलब्ध था, वहीं कंपनी का कहना है कि वह जल्द ही भारत में भी फोन के लिए प्री-ऑर्डर शुरू करने वाले हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus Nord, OnePlus, OnePlus Nord specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.