OnePlus Nord की सेल टली, अब होगी इस दिन

वनप्लस ने घोषित किया है कि OnePlus Nord की ओपन सेल अब 6 अगस्त यानि गुरुवार को 12 बजे (मध्यरात्रि) से शुरू होगी। प्री-बुक कर चुके कुछ ग्राहकों को, जिन्हें 4 अगस्त से शिपिंग का वादा किया गया था, उनके लिए भी शिपिंग में कुछ देरी हो सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अगस्त 2020 18:40 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord की सेल में हुई देरी
  • 4 अगस्तस की बजाय अब 6 अगस्त को मध्यरात्री 12 बजे शुरू होगी सेल
  • विलंभ झेलने वाले ग्राहकों को मिलेगी 1 साल की अतिरिक्त वारंटी

OnePlus Nord की भारत में कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है

भारत में OnePlus Nord की बिक्री में देरी हो गई है। पहले स्मार्टफो 4 अगस्त से सेल के लिए पेश होना था, लेकिन अब यह 6 अगस्त को उपलब्ध कराया जाएगा। OnePlus ने इसके पीछे का कारण उम्मीद से ज्यादा प्री-ऑर्डर मिलना बताया है। कंपनी का दावा है कि मांग के कारण स्टॉक में तेजी से गिरावट आई है। इसलिए स्टॉक को फिर से भरने और मांग के लिए तैयार होने के लिए बिक्री को दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

एक फोरम पोस्ट के जरिए वनप्लस ने घोषित किया है कि OnePlus Nord की ओपन सेल अब 6 अगस्त यानि गुरुवार को 12 बजे (मध्यरात्रि) से शुरू होगी। प्री-बुक कर चुके कुछ ग्राहकों को, जिन्हें 4 अगस्त से शिपिंग का वादा किया गया था, उनके लिए भी शिपिंग में कुछ देरी हो सकती है।
Advertisement

शिपिंग में देरी का सामना करने वाले ग्राहकों को कंपनी एक साल का वारंटी एक्सटेंशन भी देगी। यह ऑफर केवल 31 अगस्त तक ही मान्य होगा और खरीदार जो डिस्पैच में देरी का अनुभव कर रहे हैं, उनके लिए केवल एक्सटेंशन की पेशकश की जाएगी। एक्सटेंशन का लाभ उठाने के लिए, OnePlus Nord यूज़र्स को वनप्लस केयर ऐप डाउनलोड करना होगा और ओटीपी सिस्टम का उपयोग कर अपने वनप्लस नॉर्ड डिवाइस को रजिस्टर करना होगा।
 

OnePlus Nord price in India, sale, offers

वनप्लस नॉर्ड अब Amazon.in, OnePlus.in, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स, वनप्लस अधिकृत स्टोर्स के जरिए ओपन सेल के जरिए उपलब्ध होगा। यह डिवाइस 7 अगस्त से रिलायंस डिजिटल और माईजियो स्टोर्स के जरिए भी बेचा जाएगा। इसके अलावा अन्य अधिकृत रिटेल पार्टनर्स द्वारा इसकी सेल 12 अगस्त से शुरू करने की उम्मीद है।
Advertisement

OnePlus Nord के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 27,999 रुपये है और 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की  कीमत लिए 29,999 रुपये है। फोन ग्रे ऑनिक्स और ब्लू मार्बल रंग विकल्पों में बेचा जाएगा।

Amazon.in पर 6 अगस्त से ब्लू मार्बल रंग विकल्प की बिक्री होगी और Oneplus.in, OnePlus स्टोर्स और पार्टनर स्टोर्स पर इस वेरिएंट की सेल 8 अगस्त से शुरू होगी। इसका एक 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 24,999 रुपये है। यह वेरिएंट सितंबर से केवल अमेज़न के जरिए बेचा जाएगा।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus Nord, OnePlus Nord SAle
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  6. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  7. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  3. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  5. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  8. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  9. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  10. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.