OnePlus Nord N30 आया लॉन्च से पहले नजर, जल्द देगा इन फीचर्स के साथ दस्तक

OnePlus जल्द ही नए नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन को उत्तरी अमेरिकी बाजार जैसे कि कनाडा और यूएस में लाने की तैयार कर रहा है।

OnePlus Nord N30 आया लॉन्च से पहले नजर, जल्द देगा इन फीचर्स के साथ दस्तक

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.72 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Nord N30 हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है।
  • OnePlus Nord N30, Android 13 OS पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर चलेगा।
  • स्टोरेज के लिए OnePlus Nord N30 फोन में 8GB RAM दी जाएगी।
विज्ञापन
OnePlus जल्द ही नए नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन को उत्तरी अमेरिकी बाजार जैसे कि कनाडा और यूएस में लाने की तैयार कर रहा है। मार्केट में आने वाला नया स्मार्टफोन Nord N30 है जो कि Nord CE 3 Lite का रिब्रांडेड वर्जन है। हालांकि, किसी भी आधिकारिक घोषणा से पहले यह स्मार्टफोन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। यहां हम आपको OnePlus Nord N30 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Nord N30 है Nord CE 3 Lite का रिब्रांडेड वर्जन


चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी का आगामी Nord N30 हाल ही में ब्लूटूथ SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया है। हालांकि, लिस्टिंग में इस फोन के बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसका मॉडल नंबर CPH2515 नजर आया है। इससे पहले, Nord N30 को FCC जैसे अन्य सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है। अब, हालिया लिस्टिंग से यह सुझाव मिलता है कि यह जल्द ही यूएस और कनाडा के बाजार में लॉन्च होने वाला है। ब्लूटूथ SIG डाटाबेस में पता चला है कि नया मिड रेंज फोन ब्लूटूथ 5.1 से लैस होगा। 
 

OnePlus Nord N30 के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


OnePlus Nord N30 ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Android 13 OS पर बेस्ड OxygenOS 13.1 पर चलेगा। इसके अलावा यह उम्मीद की जा सकती है कि यह Qualcomm Snapdragon 695 SoC पर काम करेगा। स्टोरेज के लिए इस फोन में 8GB RAM दी जाएगी। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो फोन में 5,000mAh की बैटरी भी मिलेगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।

लीक हुए रेंडर के चलते फोन का डिजाइन भी लीक हो गया था। यह फोन Google Play कंसोल पर भी नजर आया था, जिससे कंफर्म हुआ है कि यह एक रीब्रांडेड Nord CE 3 Lite है। फोन के लॉन्च होने पर इसकी सटीक जानकारी का पता चलेगा।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality and design
  • Decent performance
  • Good primary camera performance
  • Long battery life, 67W charging
  • कमियां
  • Display not as vibrant as competing phones
  • No ultra-wide camera
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.72 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  4. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  5. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  7. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  8. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  9. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  10. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »