5,000mAh बैटरी के साथ OnePlus Nord N200 5G लॉन्च, जानें कीमत और अन्य खूबियां

OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन को OnePlus Nord सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन मौजूदा OnePlus N100 का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 16 जून 2021 13:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord N200 5G क सेल 25 जून से शुरू होगी
  • वनप्लस नॉर्ड एन200 फिलहाल US और Canada तक सीमित है
  • फोन में मौजूद है ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप

यह फोन सिंगल ब्लू क्वान्टम कलर ऑप्शन में आता है

OnePlus Nord N200 5G स्मार्टफोन को OnePlus Nord सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह स्मार्टफोन मौजूदा OnePlus N100 का सक्सेसर है, जो कि पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च हुआ था। वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर मौजूद है। अन्य प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, 5,000 एमएएच की बैटरी और 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। नया वनप्लस फोन फिलहाल यूएस और कनाडा तक ही सीमित है। यह वनप्लस नॉर्ड एन100 जैसा है, जो कि यूके, यूएस और कनाडा मार्केट में आया था।
 

OnePlus Nord N200 5G price, availability details

OnePlus Nord N200 5G की कीमत अमेरिका में $239.99 (लगभग 17,600 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज की कीमत है। यह कॉन्फिग्रेशन कनाडा में CAD 319.99 (लगभग 19,300 रुपये) में लॉन्च हुआ था। यह फोन सिंगल ब्लू क्वान्टम कलर ऑप्शन में आता है, जिसे आप अमेरिका और कनाडा में 25 जून से OnePlus.com वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement

OnePlus Nord N100 पिछले साल GBP 179 (लगभग 18,500 रुपये) में लॉन्च हुआ था, जिसमें फोन का 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प खरीद के लिए उपलब्ध होता है।  

OnePlus ने T-Mobile के साथ साझेदारी की है, टी-मोबाइल नेटवर्क द्वारा विशेष रूप से टी-मोबाइल और मेट्रो पर कैरियर-लॉक वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी की पेशकश की जा सके। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Best Buy, Amazon और B&H द्वारा भी खरीदा जा सकेगा। वनप्लस नॉर्ड एन200 5जी की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।
Advertisement
 

OnePlus Nord N200 5G specifications

वनप्लस नॉर्ड एन200 फोन में 6.49-इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट शामिल है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2 मेगापिक्सल के मोनोक्रोम सेंसर शामिल हैं। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

वनप्लस ने इसमें 64 जीबी स्टोरेज की पेशकश की है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस / ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
Advertisement

OnePlus Nord N200 में 5,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। बैटरी को लेकर दावा किया गया है कि यह सिंगल चार्ज पर फुल डे की यूसेज प्रदान करती है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 460

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.