50MP कैमरा वाला OnePlus Nord N20 SE भारत में सेल के लिए हुआ लिस्ट! जानें कीमत

भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने OnePlus Nord N20 SE के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अलग-अलग कीमतों के साथ लिस्ट किया है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, अपडेटेड: 21 नवंबर 2022 21:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन रीब्रांडेड Oppo A77 4G प्रतीत होता है
  • OnePlus Nord N20 SE के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ आता है
  • इसमें 33W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है

OnePlus Nord N20 SE भारत में पहले से मौजूद Oppo A77 का रीब्रांडेड वर्जन प्रतीत होता है

OnePlus Nord N20 SE को इस साल अगस्त में चुनिंदा बाजारों में पेश किया गया था। किसी भी आधिकारिक लॉन्च की घोषणा से पहले, MediaTek Helio G35 SoC पर काम करने वाले नॉर्ड सीरीज स्मार्टफोन को चुपचाप Amazon India और Flipkart पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया गया है। OnePlus Nord N20 SE में 6.56-इंच HD+ डिस्प्ले है और इसमें 50-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है। यह 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन रीब्रांडेड Oppo A77 4G प्रतीत होता है, जिसे इस साल अगस्त में देश में लॉन्च किया गया था।
 

OnePlus Nord N20 SE price details

भारतीय ई-कॉमर्स वेबसाइट्स ने OnePlus Nord N20 SE के 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट को अलग-अलग कीमतों के साथ लिस्ट किया है। अमेजन इंडिया पर, यह 14,588 रुपये में लिस्टेड (अब उपलब्ध नहीं) था, जबकि Flipkart पर यह 14,799 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन को अमेजन पर केवल सेलेस्टियल ब्लैक शेड में लिस्ट किया गया था, जबकि यह फ्लिपकार्ट पर एक अतिरिक्त ओएसिस ब्लू कलर ऑप्शन में लिस्टेड है।

क्योंकि डिवाइस को भारत में अनौपचारिक रूप से लिस्ट किया जा रहा है, इसलिए देश में नए वनप्लस नॉर्ड एन20 एसई के लिए कोई वारंटी या सेल के बाद सर्विस उपबल्ध नहीं होगी।

OnePlus Nord N20 SE को अगस्त में चुनिंदा ग्लोबल मार्केट में $199 (लगभग 15,800 रुपये) कीमत पर लॉन्च किया गया था। दूसरी ओर, Oppo A77 4G की भारत में कीमत 15,499 रुपये है।
 

OnePlus Nord N20 SE specifications

लिस्टिंग के मुताबिक, वनप्लस नॉर्ड एन20 एसई Android 12 पर आधारित OxygenOS 12 पर चलता है और इसमें 6.56 इंच का एचडी+ (720 x 1,612 पिक्सल) डिस्प्ले है। डिस्प्ले में फ्रंट कैमरा के लिए सेंटर में वॉटरड्रॉप-स्टाइल नॉच दिया गया है। यह MediaTek Helio G35 SoC पर काम करता है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ जुड़ा है। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी है।

OnePlus Nord N20 SE पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। फोन में 33W SuperVooc चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  2. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  3. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  4. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  5. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  6. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  7. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  8. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  9. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  10. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.