OnePlus Nord CE4 भारत में 1 अप्रैल को होगा लॉन्‍च, मिलेंगे ये तगड़े फीचर्स

OnePlus Nord CE4 : Nord CE4 से जुड़ी एक माइक्रोसाइट को एमेजॉन और वनप्‍लस वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 मार्च 2024 20:20 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE4 की लॉन्चिंग 1 अप्रैल को
  • माइक्रोसाइट हुई एमेजॉन पर लाइव
  • स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा इस फोन में

OnePlus Nord CE4 में पिल शेप्‍ड कैमरा मॉड्यूल होगा और एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा।

Photo Credit: Oneplus India

OnePlus का नया स्‍मार्टफोन OnePlus Nord CE4 भारत में अगले महीने 1 अप्रैल को लॉन्‍च किया जाएगा। यह OnePlus Nord CE3 का सक्‍सेसर होगा, जिसने भारतीय मार्केट में काफी सुर्खियां बटोरी थी। Nord CE4 से जुड़ी एक माइक्रोसाइट को एमेजॉन और वनप्‍लस वेबसाइट पर लाइव कर दिया गया है। इससे अपकमिंग स्‍मार्टफोन के डिजाइन व अन्‍य खूबियों का अनुमान लगाया जा सकता है। माइक्रोसाइट से पता चलता है कि OnePlus Nord CE4 में पिल शेप्‍ड कैमरा मॉड्यूल होगा और एलईडी फ्लैश के साथ डुअल कैमरा सेटअप दिया जाएगा। 

फोन के टॉप में आईआर ब्‍लास्‍टर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि कंपनी ने इसकी मौजूदगी को कन्‍फर्म नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नया वनप्‍लस दो कलर ऑप्‍शंस- डार्क क्रोम और डार्क ब्‍लैक कलर में खरीदा जा सकेगा। 
Advertisement

कंपनी ने जिन फीचर्स को कन्‍फर्म किया है, उनमें सबसे खास होने वाला है क्‍वॉलकॉम स्‍नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर। इसके साथ एड्र‍िनो 720 जीपीयू भी दिया जाएगा। इसका मतलब है कि परफॉर्मेंस के मामले में डिवाइस निराश नहीं करेगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। 

OnePlus Nord CE4 में 6.7 इंच का एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है। डिवाइस के बारे में अभी बहुत ज्‍यादा जानकारी नहीं है। उम्‍मीद है कि कंपनी बैटरी और चार्जिंग के मामले में कुछ नया पेश कर सकती है। पहले आई रिपोर्टों में दावा किया जा चुका है कि OnePlus Nord CE4 में 50 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा होगा, जिसके साथ सपोर्ट के तौर पर 8 एमपी का एक और लेंस दिया जाएगा। सेल्‍फी के लिए इस फोन में 16 मेगापिक्‍सल का कैमरा मौजूद होगा। 
Advertisement

पिछले साल लॉन्‍च किए गए OnePlus Nord CE3 और उसके लाइट वर्जन को भारत में पसंद किया गया था। लाइट वर्जन को फेस्टिवल्‍स में अच्‍छी सेल मिली थी। OnePlus Nord CE4 को लेकर यूजर्स का क्‍या रेस्‍पॉन्‍स रहता है, आने वाले दिनों में पता चलेगा। 
Advertisement
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 782G

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.