OnePlus Nord CE 6 Sale: 8000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग वाले Nord CE 6 की सेल शुरू, Rs 2000 तक छूट!

फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 मई 2026 15:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है
  • फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है
  • फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट लगा है

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 6 को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में मार्केट में उतारा है। फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। कंपनी ने इसमें 8GB की रैम दी है। आज से इस फोन की सेल भारत में शुरू हो गई है जिसके साथ कई तरह के ऑफर भी कंपनी लेकर आई है। फोन को शुरुआती सेल के दौरान सस्ते में कैसे खरीदें, आइए आपको बताते हैं। 

OnePlus Nord CE 6 Sale Offers

OnePlus Nord CE 6 की सेल आज से भारत में शुरू हो चुकी है। फोन तीन रंगों में आता है जिसमें फ्रेश ब्लू, लूनर पर्ल, और पिच ब्लैक शामिल है। फोन का बेस मॉडल 8GB+128GB वेरिएंट में आता है जिसकी कीमत 29,999 रुपये है। 256GB वेरिएंट को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। फोन Amazon के अलावा अधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगा। 

OnePlus Nord CE 6 Bank Discount Offers

OnePlus Nord CE 6 को आप चुनिंदा बैंकों से खरीदते हैं तो खास बचत की जा सकती है। Axis और HDFC बैंक कार्ड के माध्यम से खरीद पर 2000 रुपये का डिस्काउंट पाया जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 27,999 रुपये से शुरू होती है। 

OnePlus Nord CE 6 Specifications

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 3840Hz PWM डिमिंग है। डिस्प्ले पर क्रिस्टल गार्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिप है जो 4nm चिपसेट है। साथ में एड्रेनो 810 GPU दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69/69K रेटिंग से लैस किया गया है। 

Advertisement

Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.5 मिमी, चौड़ाई 77.5 मिमी, मोटाई 8.5 ​​मिमी और वजन 215 ग्राम है। 

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good-looking phone all around
  • Display is one of the best in the segment
  • Dependable everyday performance, clean software experience
  • Excellent battery life and fast charging
  • Bad
  • No ultra-wide camera
  • Gaming performance could be better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 4

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

8000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 16

रिज़ॉल्यूशन

1,272x2,772 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  3. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  4. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  5. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  6. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  7. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  8. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  9. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  10. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.