OnePlus Nord CE 6 को सितंबर में खरीद पाएंगे सस्ता, इस साइट पर कीमत हुई कम

अगर आप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर वाला नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 बेहतर विकल्पों में से एक हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2026 07:00 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹36,920 में लिस्टेड है।
  • OnePlus Nord CE 6 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है।
  • OnePlus Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

अगर आप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर वाला नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो OnePlus Nord CE 6 बेहतर विकल्पों में से एक हो सकता है। सबसे खास बात यह है कि यह स्मार्टफोन इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। 8000mAh बैटरी वाले इस फोन की कीमत ₹35 हजार से भी कम हो गई है, जिसमें बैंक ऑफर और कीमत में कटौती दोनों शामिल हैं। यहां हम आपको OnePlus Nord CE 6 पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

OnePlus Nord CE 6 Price & Offers

OnePlus Nord CE 6 का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹36,920 में लिस्ट किया गया है। वहीं बैंक ऑफर की बात करें तो पंजाब नेशनल बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹34,720 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत हो जाएगी। जबकि एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर ₹29,250 तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर में कितनी बचत होगी यह सिर्फ एक्सचेंज में दिए गए फोन पर निर्भर करता है।

Advertisement

OnePlus Nord CE 6 Features & Specifications

OnePlus Nord CE 6 में 6.78 इंच की 1.5K FHD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2772×1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 450 ppi पिक्सल डेंसिटी, 19.6:9 आस्पेक्ट रेशियो, 3840Hz PWM डिमिंग और 3600 निट्स तक ब्राइटनेस है। इस फोन में ऑक्टा कोर Adreno 810 जीपीयू के साथ क्वालकॉ स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 प्रोसेसर आता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में Nord CE 6 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 पर चलता है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 16.25 सेमी, चौड़ाई 7.75 सेमी, मोटाई 0.85 सेमी और वजन 215 ग्राम है। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 6 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। बैटरी बैकअप के मामले में Nord CE 6 में 8000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W सुपरVOOC फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.