OnePlus Nord CE 5G फोन Summer Launch इवेंट के दौरान होगा लॉन्च, जून में हो सकता है आयोजित

OnePlus Nord CE 5G की भारत लॉन्चिंग कंफर्म कर दी गई है, यह लॉन्चिंग कंपनी के Summer Launch इवेंट के दौरान आयोजित की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 27 मई 2021 16:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5G बजट-फ्रेंडली फोन हो सकता है
  • TV U1S LED सीरीज़ के साथ पेश हो सकते हैं फोन
  • OnePlus Nord 2 जून में हो सकता है लॉन्च

Summer Launch इवेंट तारीख का खुलासा नहीं किया गया है

OnePlus Nord CE 5G की भारत लॉन्चिंग कंफर्म कर दी गई है, यह लॉन्चिंग कंपनी के Summer Launch इवेंट के दौरान आयोजित की जाएगी। हालांकि, कंपनी ने फिलहाल लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है। संभवाना है कि यह अगले महीने की शुरुआत में ही आयोजित हो सकता है, जिसके साथ कंपनी OnePlus TV U1S एलईडी टीवी सीरीज़ मॉडल्स भी पेश कर सकती है। वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी को लेकर माना जा रहा है कि यह OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर होगा, जिसे यूरोपियन मार्केट में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, यह भारत में पेश नहीं किया गया है।

OnePlus India ने ट्विटर पर साझा किया है कि जल्द ही Summer Launch इवेंट आयोजित किया जाएगा, जिसके साथ कंपनी ने इवेंट के लिए Amazon पेज का एक लिंक भी पोस्ट किया है। इस पेज पर आपको Notify Me का बटन मिलेगा, जिस पर क्लिक करके इस इवेंट को आपके मार्केटिंग सब्सक्रिप्शन में एड कर दिया जाएगा। जब आप अपने अमेज़न अकाउंट के सब्सक्रिप्शन सेक्शन में जाएंगे, तो आपको ‘OnePlus Nord CE 5G' नज़र आएगा। टिप्सटर मुकुल शर्मा ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उन्हें नोटिफाई मी बटन पर क्लिक करके मेल प्राप्त हुआ है जिसमें OnePlus Nord CE 5G का उल्लेख किया गया है। गौर करने वाली बात यह है कि हमें Gadgets 360 सब्सक्रिप्शन के लिए किसी प्रकार का मेल प्राप्त नहीं हुआ है।
Advertisement
 

OnePlus Nord CE 5G को OnePlus Nord N10 5G का सक्सेसर माना जा रहा है, जो कि यूरोपियन मार्केट और उत्तरी अमेरिका में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, इसे भारत में पेश नहीं किया गया। कहा जा रहा है कि इसमें सेल्फी कैमरा के लिए बिल्कुल वनप्लस नॉर्ड एन10 5जी जैसा ही होल-पंच कटआउट डिज़ाइन दिया जाएगा, इसके अलावा इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, ट्रिपल रियर कैमरा, यूएसबी-टाइप सी पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक भी शामिल होगा।

हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि वनप्लस नॉर्ड सीरीज़ में दो नए फोन लॉन्च करने की योजना बना रही है, जिनके नाम OnePlus Nord CE 5G और OnePlus Nord 2 हो सकते हैं। इनमें से एक फोन 10 जून को लॉन्च हो सकता है, तो दूसरा 25 जून को। उम्मीद की जा सकती है कि Summer Launch इवेंट 10 जून से शुरू हो सकता है, जिसमें वनप्लस नॉर्ड सीई 5जी फोन को 10 जून को पेश किया जा सकता है और वनप्लस नॉर्ड 2 को 25 जून को। यदि कंपनी दोनों ही फोन को एक ही इवेंट में लॉन्च करेगी, तो यह थोड़ा हैरान करने वाली बातत होगी। बता दें, कंपनी ने हाल ही में वनप्लस नॉर्ड 2 मोनिकर को गलती से आधिकारिक कर दिया था।
Advertisement

इस इवेंट में OnePlus TV U1S LED TV सीरीज़ भी लॉन्च की जा सकती है। एक अन्य रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि कंपनी जल्द ही भारत में इस सीरीज़ को तीन स्क्रीन साइज़ के साथ लॉन्च हो सकती है, यह साइज़ 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच होंगे। स्मार्ट टीवी सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ HDR10+, HLG और MEMC सपोर्ट से लैस होगी। इसके अलावा, इसमें डॉल्बी ऑडियो के साथ 30 वॉट स्पीकर, Dynaudio के साथ को-ट्यून देगी। इसके साथ इसमें बाहरी डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए HDMI 2.0 पोर्ट भी दिया जा सकता है।
Advertisement

जैसे कि हमने बताया वनप्लस ने फिलहाल Summer Lauch इवेंट का की तारीख का खुलासा नहीं किया है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.49 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 690

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  10. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.