OnePlus Nord CE 5 होगा 8GB रैम, 7100mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्ज के साथ जून में लॉन्च!

OnePlus Nord CE 5 फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट दिया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 5 मई 2025 09:58 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज दी जा सकती है।
  • डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है।
  • IR ब्लास्टर फीचर भी यहां मिल सकता है।

OnePlus Nord CE 4 (ऊपर तस्वीर में) को पिछले साल अप्रैल में लॉन्च किया गया था

OnePlus Nord CE 5 कंपनी का अपकमिंग फोन है जो काफी चर्चा में आ चुका है। फोन को कई सर्टिफिकेशन मिल चुके हैं। यह TDRA समेत भारत के BIS सर्टिफिकेशन को भी प्राप्त कर चुका है। इससे पता चलता है कि फोन बहुत जल्द मार्केट में पेश किया जाएगा। OnePlus Nord CE 5 के कई मेन स्पेसिफिकेशंस इन दिनों लीक्स में सामने आ रहे हैं। फोन में विशाल बैटरी और MediaTek का दमदार चिपसेट देखने को मिल सकता है। लेटेस्ट लीक में एक बार फिर से इसके स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से।   

OnePlus Nord CE 5 जल्द ही मार्केट में दस्तक देने वाला है। फोन को BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है जहां इसका मॉडल नम्बर CPH2717 मेंशन किया गया है। लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन जून में पेश किया जा सकता है। साथ ही इसके स्पेसिफिकेशंस भी यहां रिवील किए गए हैं। टिप्स्टर Debayan Roy के अनुसार, OnePlus Nord CE 5 फोन में फुलएचडी प्लस फ्लैट OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। 

फोन में MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट बताया गया है। इसमें 7,100mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है। फोन में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट आ सकता है। रियर में फोन 50MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है जिसमें Sony Lytia LYT-600 सेंसर होने की उम्मीद है। साथ में 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा यहां पर मिल सकता है जिसमें Sony IMX355 सेंसर दिया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह फोन फ्रंट में 16MP शूटर कैरी कर सकता है। 

OnePlus Nord CE 5 की मैमोरी-स्टोरेज कंफिग्रेशन के बारे में कहा गया है कि फोन में 8GB रैम, 256GB स्टोरेज दी जा सकती है। इसमें अन्य वेरिएंट्स भी शामिल किए जा सकते हैं। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। डिवाइस में हाइब्रिड सिम स्लॉट सुझाया गया है। यानी फोन में या तो दो सिम लगेंगे, या फिर एक सिम और एक मैमोरी कार्ड लगेगा। इसके अलावा IR ब्लास्टर फीचर भी यहां मिल सकता है जिससे फोन को रिमोट कंट्रोल की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। साउंड के लिए इसमें सिंगल स्पीकर सेटअप बताया गया है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  2. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  2. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  4. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  5. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  6. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
  7. Oppo Find X10 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, Dimensity 9600 Pro चिपसेट के साथ! नई लिस्टिंग लीक
  8. Airtel ने यूजर्स के साथ किया धोखा? मोबाइल हॉटस्पॉट के जरिए नहीं शेयर कर सकते 5G प्लान का डेटा! जानें मामला
  9. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  10. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.