50MP कैमरा वाले OnePlus स्मार्टफोन की गिरी कीमत, यहां खरीदने पर मिलेगा इतना डिस्काउंट

OnePlus Nord CE 5 स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 10:06 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई गई है।
  • OnePlus Nord CE 5 में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर है।
  • OnePlus Nord CE 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में OnePlus Nord CE 5 लॉन्च किया था। अब यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान बैंक ऑफर के साथ-साथ एक्सचेंज ऑफर का लाभ भी मिल रहा है। यहां हम  आपको OnePlus Nord CE 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus Nord CE 5


OnePlus Nord CE 5 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,998 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 23,550 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


OnePlus Nord CE 5 Features, Specifications


OnePlus Nord CE 5 में 6.77 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई गई है जिसका रेजोल्यूशन 2392×1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में 4nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE 5 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑपशंस में ड्यूल सिम, 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और एनएफसी शामिल है। OnePlus के इस फोन में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
Advertisement

OnePlus Nord CE 5 की कीमत कितनी है?

OnePlus Nord CE 5 का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 24,998 रुपये में लिस्ट किया गया है।

OnePlus Nord CE 5 पर कितना डिस्काउंट मिल रहा है?

OnePlus Nord CE 5 की खरीद पर एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 22,998 रुपये हो जाएगी।

OnePlus Nord CE 5 में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus Nord CE 5 में 4nm प्रोसेस पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एलेक्स प्रोसेसर दिया गया है।

OnePlus Nord CE 5 में कैसी बैटरी है?

OnePlus Nord CE 5 में 7,100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good CPU performance
  • Very long battery life
  • Decent primary camera
  • Colourful design
  • In-house AI features
  • Bad
  • Lacks stereo speakers
  • Underwhelming ultrawide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8350

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

7100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.