OnePlus Nord CE 3 Lite Launch: 16GB रैम, 6.72 इंच डिस्प्ले, Android 13 के साथ लॉन्च होगा Nord CE 3 Lite

फोन 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। जबकि Nord CE 2 Lite में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया था।  

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 मार्च 2023 11:17 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि डिवाइस Snapdragon 695 5G SoC से लैस होगा।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite में Android 13 OS होगा।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite का प्राइस 21,999 रुपये से शुरू हो सकता है।

OnePlus Nord CE 3 Lite फोन 6.72 इंच डिस्प्ले के साथ आएगा। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus Nord CE 3 Lite भारत में 4 अप्रैल को लॉन्च होने जा रहा है। OnePlus Nord CE 2 Lite के सक्सेसर के तौर पर दस्तक दे रहा ये फोन इन दिनों काफी चर्चा में है। डिवाइस के मेन स्पेसिफिकेशंस सामने आ चुके हैं जिनमें से कई की पुष्टि कंपनी की ओर से भी टीजर में की जा चुकी है। अब एक और रिपोर्ट में इस फोन के बारे में कुछ खास जानकारी सामने आई है। OnePlus Nord CE 3 Lite के बारे में लेटेस्ट अपडेट क्या कहता है, चलिए आपको बताते हैं। 

OnePlus Nord CE 3 Lite के लॉन्च में अब कुछ ही दिन का समय रह गया है। OnePlus India ने लॉन्च से पहले अब इसके डिस्प्ले और रैम के बारे में भी खुलासा कर दिया है। अधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी ने फोन में 6.72 इंच डिस्प्ले टीज कर दिया है। जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। साथ ही इसमें 16GB तक रैम बताई गई है। इसमें 8GB रैम के साथ 8GB वर्चुअल रैम फीचर देखने को मिलेगा। जिसे कंपनी ने 16GB MIX RAM कहा है। वहीं, Nord CE 2 Lite में 6.59 इंच का डिस्प्ले दिया गया था।  
Advertisement

वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट के प्रोसेसर के बारे में भी यहां पुष्टि की गई है। कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि डिवाइस Snapdragon 695 5G SoC से लैस होगा। इसके पुराने मॉडल में भी यही प्रोसेसर दिया गया था। इसके अलावा ऑपरेटिंग सिस्टम के बारे में रिपोर्ट्स में कहा गया है कि OnePlus Nord CE 3 Lite में Android 13 OS होगा जिसके ऊपर OxygenOS 13.1 की स्किन देखने को मिलेगी। साथ में इसकी कीमत की ओर भी संकेत यहां दिया गया है। 

OnePlus Nord CE 3 Lite का प्राइस हाल ही में आए लीक्स में 21,999 रुपये बताया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, एक इंटरव्यू में चीन में कंपनी के प्रेजिडेंट किंडर ल्यू ने भी संकेत दिया है कि यह एक मिडरेंज स्मार्टफोन होगा। साथ ही इसमें गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स दिए गए हैं जिसमें गेम फोकस मोड भी शामिल है। यहां बताया गया है कि अनचाहे नोटिफिकेशंस को यह खुद ही ब्लॉक कर देगा जिससे कि गेमिंग के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस मिल सके। 
Advertisement

फोन के बारे में कंपनी की ओर से कई स्पेसिफिकेशंस की पुष्टि की जा चुकी है। इसमें 108MP का मेन कैमरा होगा जिसमें 3X जूम फीचर भी बताया गया है। फोन में 5000mAh की बैटरी कैपिसिटी बताई गई है जिसके साथ में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। इसके कलर वेरिएंट्स में पेस्टल लाइम और क्रोमेटिक ग्रे का ऑप्शन यूजर को मिलेगा। लॉन्च से पहले फोन के रैम और स्टोरेज वेरिएंट्स का खुलासा भी कंपनी की ओर से किए जाने की संभावना है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • 120Hz refresh rate display
  • Android 12 with promised updates
  • Very good battery life, 33W fast charging
  • Decent performance for the price
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No ultra-wide camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.