OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: 108MP के पावरफुल कैमरा के साथ आ रहा है वनप्लस का ये फोन

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 108 मेगापिक्सल पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 मार्च 2023 12:01 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले आएगी।
  • OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में Snapdragon 695 चिपसेट मिलेगा।

OnePlus Nord CE 2 Lite 5G में 6.59 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus कथित तौर पर जल्द ही OnePlus Nord CE 3 Lite 5G को लेकर आ रही है। बीते हफ्ते टिप्सटर मैक्स जंबोर ने कहा था कि OnePlus Nord CE 3 Lite 5G मार्केट में 4 अप्रैल को लॉन्च होगा। तब तक वनप्लस की ओर से नॉर्ड सीई 3 लाइट के आगमन पर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया। अब अनुमानित लॉन्च से पहले फोन सिंगापुर के IMDA सर्टिफिकेशन के डाटाबेस में नजर आया है।

Gizmochina के मुताबिक, IMDA सर्टिफिकेशन से कंफर्म होता है कि मॉडल नंबर CPH2465 के साथ OnePlus फोन मार्केट में OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के तौर पर एंट्री करेगा। हालांकि IMDA लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ पता नहीं चला है।
Advertisement

कुछ दिनों पहले  एक विश्वसनीय सोर्स मैक्स जंबोर ने एक ट्वीट में कहा कि Nord CE 3 Lite की घोषणा 4 अप्रैल को की जाएगी। यहां हम आपको Nord CE 3 Lite के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus Nord CE 3 Lite 5G में 6.7 इंच की IPS LCD Full HD+ डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं रियर में 108 मेगापिक्सल पहला कैमरा, 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। ऑपेरिटंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड OxygenOS 13 पर काम करेगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में Snapdragon 695 चिपसेट मिलेगा। यह फोन 8GB / 12GB RAM और 128GB / 256GB स्टोरेज के साथ आएगा। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। Nord CE 3 Lite 5G में साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.