OnePlus Nord से उठा पर्दा, OnePlus के इस फोन की कीमत होगी 500 डॉलर से कम

OnePlus Nord को लेकर कंपनी ने एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की है, जिसके पहले एपिसोड में Lau ने पुष्टि की है कि वनप्लस नॉर्ड को 500 डॉलर से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 1 जुलाई 2020 12:38 IST
ख़ास बातें
  • डुअल फ्रंट कैमरा वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन होगा OnePlus Nord
  • Snapdragon 765G चिपसेट से लैस हो सकता है आगामी वनप्लस फोन
  • 90Hz सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 64MP प्राइमरी रियर सेंसर को लेकर भी अफवाहें

OnePlus Nord को सबसे पहले भारत और यूरोप में लॉन्च किया जाएगा

OnePlus Nord को आखिरकार भारत और यूरोप में सबसे पहले लॉन्च होने वाले कंपनी के 'किफायती' स्मार्टफोन के तौर पर घोषित कर दिया गया है। नया वनप्लस नॉर्ड "किफायती स्मार्टफोन प्रोडक्ट लाइन" में पहला फोन होगा जिसे OnePlus इस महीने लॉन्च करेगी। बेशक इस स्मार्टफोन से कंपनी हाई-एंड से नीचे की मार्केट में अपनी पकड़ बनाने की उम्मीद करेगी। मंगलवार को जारी एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ में, वनप्लस के संस्थापक और सीईओ Pete Lau ने खुलासा किया कि OnePlus Nord स्मार्टफोन 500 डॉलर (लगभग 37,700 रुपये) प्राइस रेंज के तहत उपलब्ध होगा। इसका मतलब यह है कि नया वनप्लस फोन OnePlus 8 सीरीज़ की तुलना में काफी सस्ता होगा जो कि वर्तमान में 699 डॉलर और भारत में 41,999 रुपये कीमत से शुरू होता है।

OnePlus Nord को लेकर कंपनी ने एक डॉक्यूमेंट्री भी जारी की है, जिसके पहले एपिसोड में Lau ने पुष्टि की है कि वनप्लस नॉर्ड को 500 डॉलर से कम कीमत में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें फोन के प्रोटोटाइप की एक झलक भी दिखाई गई थी, जिसमें ट्रिपल रियर और डुअल फ्रंट कैमरा सेटअप देखने को मिला था।
Advertisement

मंगलवार को OnePlus ने एक प्रेस बयान भी जारी किया, जिसमें कहा गया था कि कंपनी ने इस स्मार्टफोन को कम्युनिटी यूज़र्स के फीडबैक को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है और इसमें कंपनी के "फ्लैगशिप-लेवल प्रोडक्ट और यूज़र अनुभव स्टैंडर्ड" को शामिल किया गया है। इससे पता चलता है कि OnePlus Nord में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro के साथ कुछ समानताएं होंगी।


वनप्लस नॉर्ड शुरुआत में भारत और यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, OnePlus द्वारा जारी किए गए बयान में बताया गया है कि अमेरिका में कुछ चुनिंदा यूज़र्स को नए मॉडल को लॉन्च करने के बाद " बहुत ही सीमित बीटा प्रोग्राम के जरिए" इसे अनुभव करने का मौका मिलेगा।

OnePlus Nord specifications (expected)
Advertisement
वनप्लस ने अभी तक वनप्लस नॉर्ड के किसी भी स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है। फिर भी, अफवाहों ने सुझाव दिया है कि चीनी कंपनी के नए मॉडल को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा और इसमें 6.55 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की बात भी कही गई है, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। इसके अलावा एक हालिया रिपोर्ट में फोन पर 32-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल सेल्फी कैमरा सेटअप होने का इशारा भी दिया गया है।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Built well, comfortable design
  • 90Hz AMOLED display
  • 5G-ready processor
  • Good daylight camera performance
  • Solid battery life
  • Bad
  • Average low-light image quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4115 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.